सातवें बड़े मंगलवार पर जगदीशपुर में विशाल भंडारे का आयोजन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सातवें बड़े मंगलवार पर जगदीशपुर में विशाल भंडारे का आयोजन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

अमेठी/जगदीशपुर। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर विधानसभा क्षेत्र जगदीशपुर में भाजपा नेता रामहेत वैश्य के सौजन्य से श्रद्धा, भक्ति एवं सेवा भाव के साथ भव्य विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन में क्षेत्र सहित दूर-दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

दोपहर 1 बजे से प्रारंभ हुए इस भंडारे में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। पूरे आयोजन स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान के जयकारों के बीच प्रसाद ग्रहण किया और धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता निभाई। आयोजन ने सामाजिक समरसता, सेवा और जनकल्याण की भावना को भी मजबूती प्रदान की।

भंडारे में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। इस अवसर पर विधायक सुरेश पासी, समाजसेवी शिवम शुक्ला (मंगौली), अमर तिवारी, वीरेंद्र द्विवेदी (वीरू), जगदीश पाठक, आशीष शुक्ला (पत्रकार), अनिल पाठक, दीपचंद्र कौशल, अमरचंद्र मौर्य, अमित सोनी, कृष्ण कुमार शर्मा (पत्रकार) सहित क्षेत्र के अनेक सम्मानित नागरिक एवं हनुमान भक्त उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर समाजसेवी शिवम शुक्ला एवं भाजपा नेता रामहेत वैश्य ने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बड़े मंगलवार के अवसर पर आयोजित ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम समाज में प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और सेवा भावना को प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि जनसेवा और धर्मसेवा का यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।

यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक एकता और सामूहिक सहभागिता का भी प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया।

रिपोर्ट : रिंकी सिंह  संवाददाता

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मिश्रौली गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Tue Jun 16 , 2026
मिश्रौली गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस संवाददाता रिंकी सिंह  अमेठी/जगदीशपुर। थाना जगदीशपुर क्षेत्र के अंतर्गत मिश्रौली गांव के समीप एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते […]

You May Like

Breaking News