सभी सरकारी भवनों में लाइटिंग अरेस्टर लगाने का निर्देश।
कलेक्ट्रेट सहित सभी तहसीलों में कराया गया स्थापित।
अमेठी। शासन द्वारा आकाशीय बिजली से बचाव के लिए सभी सरकारी भवनों पर लाइटिंग अरेस्टर लगाने का निर्देश दिया गया है। जिसके तहत कलेक्ट्रेट भवन सहित सभी तहसील भवनों पर लाइटिंग अरेस्टर स्थापित करा दिया गया है। जहां अभी नहीं लगवाया गया है, वहां जल्द लगाया जाएगा। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता ने बताया कि आकाशीय बिजली से होने वाले नुकसान व जनहानि को रोकने के लिए जिले के सभी सरकारी इमारतों पर लाइटिंग अरेस्टर स्थापित कराया जा रहा है इसके तहत कलेक्ट्रेट, एआरटीओ कार्यालय व जल निगम पानी की टंकियों, सभी तहसीलों व नगर निकायों के भवन पर लाइटिंग अरेस्टर लगाने का कार्य किया जा चुका है। शेष बचे अन्य भवनों पर लगवाने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है।




