देवी स्थलों व स्थानीय महापुरुषों के नाम पर हों रेलवे स्टेशनों का नामकरण दीदी स्मृति ने लिखा पत्र
अमेठी केंद्रीय महिला एवं बाल विकास, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री व अमेठी सांसद दीदी स्मृति इरानी जी ने शारदीय नवरात्र पर अपने संसदीय क्षेत्र के रेलवे स्टेशनों का नाम देवी मंदिरों व स्थानीय महापुरुषों के नाम पर करने के लिए ग्रह मंत्री व रेल मंत्री को पत्र लिखा है।
केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने बताया कि दीदी स्मृति ने रेलवे स्टेशन मिश्रौली का नामकरण संग्रामपुर स्थित शक्तिपीठ मां कालिकन धाम के नाम पर करने के साथ ही जायस को गुरु गोरखनाथ धाम, बनी को स्वामी परमहंस धाम, कारिमपुर हाल्ट को कवि जायसी के नाम पर जायस सिटी, फुरसतगंज को पीढ़ी के बाबा तापेश्वर धाम के नाम पर करने के लिए पत्र लिखा है। इसके साथ ही निहालगंढ को महाराजा बिजली पासी या विरांगना उदा देवी पासी, अकबरगंज रेलवे स्टेशन का नाम सिंहपुर स्थित शक्ति पीठ मां अहोरवा भवानी धाम, वारिसगंज को अमर शहीद भाले सुलतानी के नाम पर नामकरण करने के लिए ग्रह मंत्री व रेल मंत्री भारत सरकार को पत्र भेजा है। जल्द ही इस पर कार्रवाई की उम्मीद है। वहीं फुरसतगंज में एयरपोर्ट का नाम गुरु गोरखनाथ या राना बेनी माधव के नाम पर करने के लिए उड्डयन मंत्री को पत्र लिखा है।
उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315
Next Post
दीदी स्मृति नवरात्रि में अमेठी के देवी मंदिरों में करेंगी पूजा-अर्चना
Sat Oct 21 , 2023
दीदी स्मृति नवरात्रि में अमेठी के देवी मंदिरों में करेंगी पूजा-अर्चना अमेठी केंद्रीय महिला एवं बाल विकास, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री व अमेठी सांसद दीदी स्मृति इरानी जी ने शारदीय नवरात्र पर अपने संसदीय क्षेत्र के एक दिवसीय भ्रमण पर 21 अक्टूबर (शनिवार) को आ रही हैं। वह संसदीय क्षेत्र की […]

You May Like
-
10 months ago
चोरो ने लाखों रुपए कीमत के सोने चांदी के आभूषण चुराया


