आदर्श गांव के ”मॉडल” में स्कूली बच्चों को हर घर में मिला नल जनपद में नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की ओर से ‘जल ज्ञान यात्रा’ का हुआ आयोजन।

आदर्श गांव के ”मॉडल” में स्कूली बच्चों को हर घर में मिला नल

जनपद में नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की ओर से ‘जल ज्ञान यात्रा’ का हुआ आयोजन।

स्कूली बच्चों ने जल जांच प्रयोगशाला में पानी गुणवत्‍ता की जांच को करीब से देखा।

जल जीवन मिशन की हर घर जल योजना से घर-घर मिलने वाले स्वच्छ जल के लाभों की दी गई जानकारी

अमेठी। जनपद में आज नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की पहल ”जल ज्ञान यात्रा” का आयोजन सरकारी स्कूल के बच्चों के साथ आयोजित किया गया। बच्चों ने जल निगम कार्यालय में रखी जल जीवन मिशन की उपलब्धि मॉडल उनके लिए आकर्षण का केन्द्र बना रहा। इस मॉडल में घर, शौचालय, पंचायत भवन, प्राथमिक विद्यालय और एएनएम सेंटर पर ही नहीं, स्कूली बच्चों को हर घर में नल कनेक्शन और जल की पर्याप्त उपलब्धता सभी जगह दिखाई गई। इससे पूर्व जल निगम (ग्रामीण) अधिशासी अभियंता विक्रम प्रताप सिंह ने जल ज्ञान यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया । उक्त आयोजित जल ज्ञान यात्रा में उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 5 के ऊपर के बच्चों ने जल जीवन मिशन की परियोजनाओं को करीब से देखा जाना। स्कूली बच्चों को ग्राम पंचायत सोगरा, विकासखंड गौरीगंज और टीकरमाफी ग्रामीण पेयजल योजना पर ले जाया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों को सौर ऊर्जा से संचालित ओवर हैड टैंक दिखाया गया। उनकाे जल जीवन मिशन की ‘हर घर जल’ योजना से पहुंच रहे स्वच्छ पेयजल से गांव-गांव में आए बदलाव की जानकारी दी गई। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छ पेयजल की आवशयकता और महत्ता बताई गई। स्कूली बच्चों ने जल निगम कार्यालय में जल जांच लैब का भ्रमण किया। जल जांच प्रयोगशाला में पानी गुणवत्‍ता की जांच को नजदीक से देखा। पानी को पीने लायक बनाने की प्रक्रिया को देखा एवं समझा। इसलिए उनके अन्दर एक-एक चीज जानने का उत्साह भी दिखा। एफटीके प्रशिक्षित महिलाओं ने फील्ड टेस्ट किट से पानी की 11 तरह की जांच करके दिखाई। स्कूली बच्चों ने ग्राम पंचायत संभई विकसखंड गौरीगंज में अमृत सरोवर भी देखा। स्लोगन लिखी तख्तियां हाथों में पकड़े स्कूली बच्चों ने ग्रामीणों को जल संरक्षण व संचयन का संदेश भी दिया।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विभिन्न सेवाओं का लाभ के लिए सेवाप्रदाता फर्म व कुशल कामगार करें सेवामित्र पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन।

Thu Oct 5 , 2023
विभिन्न सेवाओं का लाभ के लिए सेवाप्रदाता फर्म व कुशल कामगार करें सेवामित्र पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन। अमेठी। सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी अनुपमा रानी ने अवगत कराया है कि सेवायोजन विभाग, उ0प्र0 द्वारा संचालित सेवामित्र व्यवस्था के माध्यम से नागरिक विभिन्न सेवाएं जैसे-हाउस कान्सट्रक्शन, कैटर्स सर्विस, टेन्ट सर्विस, इन्टीरियर डिजाइनर, इलेक्ट्रीशियन, […]

You May Like

Breaking News