नवागत थाना बनते ही हुई ताबडतोड हुई चोरियों का खुलासा करने मे पुलिस नाकाम

नवागत थाना बनते ही हुई ताबडतोड हुई चोरियों का खुलासा करने मे पुलिस नाकाम

जगदीशपुर अमेठी ।अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से नवागत थाना की स्थापना होते ही अज्ञात चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए ताबडतोड चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर लाखों का माल लेकर फरार चल रहे हैं गफलत की नींद में सो रही पुलिस दो सप्ताह बाद भी खुलासे मे नाकाम साबित हो रही है ।
थाना भाले सुलतान शहीद स्मारक जिसका उद्घाटन अट्ठाइस दिसंबर को अमेठी सासंद द्वारा संपन्न हुआ उसी के दूसरे दिन उन्तीस दिसंबर की रात अज्ञात चोरों ने खौपुर (माहेमऊ)गांव निवासी रजकला के घर में बंधी बकरी अज्ञात चोर लेकर फरार हो गए। दूसरी घटना इसी रात दौलतपुर लोनहट गांव निवासी नज्जू के यहां घटित हुई जहां अज्ञात चोर उनके घर से बकरी लेकर रफू चक्कर हो गए। वहीं इस घटना के दूसरे दिन तीस नवंबर की रात को पूरे पंछी मजरे टाडा निवासी राम सेवक के मकान की दीवार फांदकर अज्ञात चोर घर मे दाखिल हुए जहां रखा दस हजार नगदी व सोने चांदी के जेवरात समेत लाखों का माल लेकर चोर चलते बने जिसकी तहरीर भुक्तभोगियों द्वारा थाने मे देकर गुहार लगाई परंतु अभी तक खुलासे मे नाकाम पुलिस हवा मे तीर चला रही है किसी नतीजे पर ना पहुंचने के चलते क्षेत्रीय लोगो मे चर्चा है कि कोई तेज तर्रार थानाध्यक्ष ही थाना भाले सुलतान की कमान संभाले तो शायद कानून व्यवस्था पटरी पर लौट सकती है फिलहाल ऐसा प्रतीत होता है कि वर्तमान थानाध्यक्ष जो कि बाजार शुकुल की सत्थिन पुलिस चौकी से आए चौकी इंचार्ज के बस की बात नहीं ।इस सम्बंध मे क्षेत्राधिकारी मुसाफिर खाना गौरव सिंह ने बताया कि चोरियों के खुलासे के लिए थानाध्यक्ष को निर्देशित किया जा चुका है जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

22 जनवरी को जनपद अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना द्वारा जनपद अमेठी-सुलतानपुर के थौरी बॉर्डर थानाक्षेत्र भाले सुल्तान शहीद स्मारक पर की चेकिंग ।

Fri Jan 19 , 2024
22 जनवरी को जनपद अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना द्वारा जनपद अमेठी-सुलतानपुर के थौरी बॉर्डर थानाक्षेत्र भाले सुल्तान शहीद स्मारक पर की गयी चेकिंग ।     पुलिस अधीक्षक अमेठी के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी के पर्यवेक्षण में 22 जनवरी को जनपद अयोध्या […]

You May Like

Breaking News