एनएएम समिट के लिए युगांडा पहुंचे राजकुमार, मेजबानी में भारत कर रहा मदद

एनएएम समिट के लिए युगांडा पहुंचे राजकुमार, मेजबानी में भारत कर रहा मदद

विदेश राज्य मंत्री डॉ. राजकुमार रंजन सिंह गुटनिरपेक्ष आंदोलन (एनएएम) में भाग लेने के लिए मंगलवार को युगांडा पहुंचे। सिंह ने राजधानी कंपाला में भारतीय उच्चायुक्त उपेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की और भारत की ओर से अफ्रीकी देश को दी जा रही आर्थिक मदद के बारे में बात की।
इस दौरान उन्होंने भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की। विदेश राज्य मंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा गुटनिरपेक्ष आंदोलन के 19वें शिखर सम्मेलन और मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए युगांडा में लैंड किया।
भारत ने हाल ही में सप्ताह भर चलने वाली एनएएम समिट और 21-23 जनवरी को होने वाली जी77 समिट की मेजबानी से पहले युगांडा की सहायता के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। युगांडा स्थित भारतीय उच्चायोग ने ‘एक्स’ पर लिखा उच्चायुक्त उपेंद्र सिंह रावत ने युगांडा को एनएएम और जी77 समिट की मेजबानी के लिए भारत सरकार की ओर से 10 बसें, 5 एम्बुलेंस, 10 ट्रैक्टर और 2664 झंडे/झंडे के पोल उपहार में दिए हैं, जिसका वादा विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अपने समकक्ष जनरल जेजे ओडोंगो को किया था।
दुनिया भर के लगभग 120 देशों के नेता सोमवार से शुरू हुई एनएएम समिट के लिए कंपाला में एकत्र हुए हैं। शिखर सम्मेलन में विभिन्न सदस्य देशों के लगभग 4 हजार मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है, जिसका उद्देश्य गंभीर वैश्विक मुद्दों को संबोधित करना और सदस्य देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना है।
बता दें कि भारत आर्थिक रूप से कमजोर अफ्रीकी देशों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहता है। पिछले कुछ वर्षों के दौरान भारत के युगांडा के साथ संबंध मजबूत हुए हैं। पिछले साल अप्रैल में जयशंकर ने युगांडा का दौरा किया था और व्यापार एवं निवेश, बुनियादी ढांचे, ऊर्जा, रक्षा, स्वास्थ्य, डिजिटल और कृषि सहयोग पर चर्चा की थी।
(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a reply

  • Default Comments (0)
  • Facebook Comments

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिवसेना के प्रदेश संयोजक बने समाजसेवी गजेंद्रमणि त्रिपाठी

Thu Jan 18 , 2024
शिवसेना के प्रदेश संयोजक बने समाजसेवी गजेंद्रमणि त्रिपाठी लखनऊ/ शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अर्जुन के निर्देश पर उत्तर प्रदेश प्रमुख अभय द्विवेदी ने प्रदेश कार्यकारिणी शिवसेना प्रदेश संयोजक के रूप में समाजसेवी गजेंद्रमणि त्रिपाठी की नियुक्ति की है। यह नियुक्ति पार्टी के मुख्य नेता और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री […]

You May Like

Breaking News