शिवसेना के प्रदेश संयोजक बने समाजसेवी गजेंद्रमणि त्रिपाठी

शिवसेना के प्रदेश संयोजक बने समाजसेवी गजेंद्रमणि त्रिपाठी

लखनऊ/ शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अर्जुन के निर्देश पर उत्तर प्रदेश प्रमुख अभय द्विवेदी ने प्रदेश कार्यकारिणी शिवसेना प्रदेश संयोजक के रूप में समाजसेवी गजेंद्रमणि त्रिपाठी की नियुक्ति की है।
यह नियुक्ति पार्टी के मुख्य नेता और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के मार्गदर्शन में की गई है।
प्रदेश प्रमुख अभय द्विवेदी की तरफ से जारी नियुक्ति पत्र में गजेंद्रमणि त्रिपाठी को बालासाहेब ठाकरे की हिंदुत्व विचारधारा और धर्मवीर आनंद दिघे साहब की शिक्षाओं को सक्रिय रूप से बढ़ावा देने की जिम्मेदारी दी गई है।
श्री त्रिपाठी को यूपी में शिवसेना को मजबूत करने के लिए समान विचारधारा के लोगों को साथ में जोड़कर काम करने के लिए कहा गया है।
बताते चले की गजेंद्रमणि त्रिपाठी पिछले कई वर्षो से गरीब होनहार बच्चो की उच्च शिक्षा के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग चला रहे है, जिससे बड़ी संख्या में छात्रों को अपनी शिक्षा को जारी रखने में बड़ी मदद मिली है। शिक्षा और संगठन की फील्ड में भी आप को कई सम्मान मिले है।
श्री त्रिपाठी ने प्रदेश संयोजक बनाए जाने पर यहां कहा कि वह हिंदुत्व विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए पूरी शक्ति और समर्पण भावना के साथ काम करेंगे।
यूपी में अभी गोरखपुर, कानपुर, बुन्देलखण्ड, अवध और बृज प्रान्त की नियुक्तियो का श्रीगणेश किया गया है।
जिसमे गजेन्द्र मणि त्रिपाठी, प्रदेश संयोजक, उप्र।
संजय मिश्रा, महोबा, कानपुर बुन्देलखण्ड प्रांत प्रमुख।
सौरभ शर्मा, आगरा महानगर प्रमुख।
कुमार गौरव तिवारी, बाॕदा, चित्रकूटधाम, मंडल संयोजक।
(ब्यूरो)

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चीन पर निर्भरता और कार्बन उत्सर्जन कम करने में मील का पत्थर साबित होगा लिथियम खनन समझौता

Thu Jan 18 , 2024
चीन पर निर्भरता और कार्बन उत्सर्जन कम करने में मील का पत्थर साबित होगा लिथियम खनन समझौता अर्जेंटीना में पांच लिथियम ब्लॉकों की खोज से जुड़ा भारत सरकार का समझौता कार्बन उत्सर्जन कम करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। इसके अलावा यह लिथियम के आयात के लिए […]

You May Like

Breaking News