कमल सिंह ने हाईस्कूल परीक्षा में किया कमाल,82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का बढ़ाया मान
बाराबंकी। यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2024-25 के परिणामों में रामनगर तहसील क्षेत्र की होनहार छात्र कमल सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 82 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। कमल सिंह रामेश्वर इंटर कॉलेज की छात्र हैं और ठाकुर सिरकौली गांव निवासी अमरेश सिंह का पुत्र हैं। कमल सिंह की इस उपलब्धि से न केवल उनके विद्यालय में हर्ष का माहौल है,बल्कि पूरे क्षेत्र में गर्व और उत्साह की लहर दौड़ गई है। विद्यालय के प्रधानाचार्य और समस्त शिक्षकगण ने कमल सिंह का मेहनत,लगन और समर्पण की भूरी-भूरी प्रशंसा की है।अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन का श्रेय कमल सिंह ने अपने माता-पिता,चाचा, बड़े पापा, भाई, भाभी, दादी, दादा , शिक्षकों और अपनी कठिन परिश्रम को दिया है। उन्होंने बताया कि नियमित पढ़ाई,समय का बेहतर प्रबंधन और आत्मविश्वास उनकी सफलता के मुख्य सूत्र रहे हैं।परिवार में भी खुशी की लहर है। कमल सिंह की सफलता ने परिजनों की आंखों में गर्व के आंसू ला दिए। ग्रामीणजन और विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राएं भी कमल सिंह की उपलब्धि से प्रेरित हो रहे हैं।विद्यालय प्रशासन एवं क्षेत्रवासियों ने कमल सिंह के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दी हैं। कमल सिंह की यह सफलता न केवल उनके परिवार, बल्कि सम्पूर्ण क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।