अन्तर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष-2023 के अन्तर्गत उ0प्र0 मिलेट्स पुनरोद्धार योजनान्तर्गत मिलेट्स रोड-शो को मा0 जनप्रतिनिधियों द्वारा हरी दिखाकर किया गया रवाना।

अन्तर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष-2023 के अन्तर्गत उ0प्र0 मिलेट्स पुनरोद्धार योजनान्तर्गत मिलेट्स रोड-शो को मा0 जनप्रतिनिधियों द्वारा हरी दिखाकर किया गया रवाना।

सुलतानपुर 08 नवम्बर/अन्तर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष-2023 के अन्तर्गत उ0प्र0 मिलेट्स पुनरोद्धार योजनान्तर्गत मिलेट्स रोड-शो को मा0 विधायक सदर राजप्रसाद उपाध्याय, मा0 सदस्य विधान परिषद शैलेन्द्र प्रताप सिंह, मा0 विधायक लम्भुआ सीताराम वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक द्वारा पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार से हरी झंडी दिखाकर बैण्ड बाजा एवं प्रचार वाहन के साथ रवाना किया गया, जो कलेक्ट्रेट से होते हुए डाकखाना चौराहा, शाहगंज चौराहा, बाधमंडी, दरियापुर व पयागीपुर होते हुए कृषि भवन केन्द्र अहिमाने पर समाप्त किया गया।
पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में मिलेट्स कृषक प्रशिक्षण का भी आयोजन किया गया, जिसमें कृषि विज्ञान केन्द्र प्रभारी जे.बी. सिंह, कृषि वैज्ञानिक सी.पी. त्रिपाठी, ए.के. सिंह एवं अतुल कुमार द्वारा किसानों को मिलेट्स की खेती एवं उससे होने वाले लाभ के बारे में प्रशिक्षि किया गया तथा मिलेट्स गैलरी, मिलेट्स सेल्फी प्वाइंट बनाया गया गया। रोड-शो के दौरान प्रचार वाहन में 10 थ्री व्हीलर, 8 फोर व्हीलर, बाइक 286 थी।
अन्तर्राष्ट्रीय मिलेट्स रोड-शो में विभिन्न विकास खण्डों से 250 महिला तथा 250 पुरूषों द्वारा मोटर साइकिल से प्रतिभाग किया गया, जिसमें उप कृषि निदेशक रामाश्रय, जिला उद्यान रणविजय सिंह, जिला कृषि अधिकारी सदानंद चौधरी, भूमि संरक्षण अधिकारी प्यारेलाल, जिला कृषि एवं रक्षा अधिकारी दीपचन्द चौरसिया, प्रभारी अधिकारी दुग्ध बार.बी. चौधरी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य रमाकान्त पाण्डेय, वरिष्ठ वैज्ञानिक के.वी.के. डॉ0 जे.बी. सिंह, ए.के. सिंह, डॉ0 सी.के. त्रिपाठी, डॉ0 अतुल सिंह सहित सहयोगी विभाग एवं कृषि विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

मा0 अध्यक्ष, जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला पंचायत की सामान्य बैठक हुई आयोजित।

सुलतानपुर 08 नवम्बर/मा0 अध्यक्ष, जिला पंचायत श्रीमती ऊषा सिंह की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत की सामान्य बैठक आयोजित की गयी। बैठक का कोरम पूरा रहा। बैठक में मा0 विधान परिषद सदस्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह, मा0 विधायक सदर राज प्रसाद उपाध्याय, मा0 विधायक लम्भुआ सीताराम वर्मा, मा0 विधायक इसौली मो0 ताहिर खां, मा0 ब्लाक प्रमुख बल्दीराय शिवकुमार सिंह, अन्य प्रमुखगण एवं मा0 जिला पंचायत सदस्यगण उपस्थित रहे।
बैठक का पर्यवेक्षण जिलाधिकारी महोदया द्वारा नामित अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पंकज सिंह द्वारा किया गया। बैठक की कार्यवाही अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत द्वारा सम्पन्न करायी गयी। बैठक में जिला पंचायत का वर्ष 2023-24 की सम्पत्ति एवं विभवकर की सूची का अनुमोदन किया गया तथा जनपद के ग्रामीण क्षेत्र में संचालित होने वाली पशु बाजारों का शुल्क संशोधित कर मु0-1,50,000 (एक लाख पचास हजार रू0 मात्र) किये जाने की स्वीकृति सर्वसम्मति से प्रदान की गयी।
बैठक में मा0 विधान परिषद सदस्य द्वारा जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के जर्जरों तारों को बदले जाने में मा0 सदस्य जिला पंचायत का प्रस्ताव/सहमति लिये जाने का सुझाव बिजली विभाग से नोडल अधिकारी को दिया गया। साथ ही जिला पंचायत परिसर में ‘मेरी माटी मेरा देश‘ अभियान के अन्तर्गत जनपद सुलतानपुर की अमृत कलश यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये जनपद के अधिकारियों/वालियन्टरों को वृहद सम्मान समारोह में अंगवस्त्र देकर मा0 अध्यक्ष, जिला पंचायत व ब्लाक प्रमुख बल्दीराय शिवकुमार सिंह द्वारा सम्मानित किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में “अश्टम आयुर्वेद दिवस“ के उपलक्ष्य में “हर दिन हर किसी के लिए आयुर्वेद“ कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु बैठक हुई आयोजित।

सुलतानपुर 08 नवम्बर/मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौषिक की अध्यक्षता में विकास भवन के प्रेरणा सभागार में 10 नवम्बर, 2023 को “अष्टम आयुर्वेद दिवस“ के उपलक्ष्य में “हर दिन हर किसी के लिए आयुर्वेद“ कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु बैठक आयोजित हुई।
बैठक में गठित समिति के सदस्य अधिषासी अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला कृशि अधिकारी,, जिला वन अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक षिक्षाधिकारी, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, प्रतिभाग कियें। 10 नवम्बर 2023 को “अष्टम आयुर्वेद दिवस“ के उपलक्ष्य में “हर दिन हर किसी के लिए आयुर्वेद“ कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु मुख्य विकास अधिकारी सुलतानपुर द्वारा निर्देेषित किया गया।

सुलतानपुर 08 नवम्बर/ प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के घटक लाभार्थी आधारित व्यक्तिगत आवास निर्माण अन्तर्गत जनपद सुलतानपुर के अन्तर्गत नगर पालिका परिषद, सुलतानपुर, नगर पंचायत कोइरीपुर, नगर पंचायत कादीपुर, नगर पंचायत लम्भुआ एवं नगर पंचायत दोस्तपुर में विभिन्न परियोजनाओं के ऐसे लाभार्थी जो प्रथम/द्वितीय किश्त प्राप्त करने के पश्चात आवास निर्माण नहीं करा रहे हैं उन लाभार्थियों को अपात्र मानते हुए परियोजनाओं का Curtailment कर सूडा मुख्यालय प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त के अनुपालन में अवगत कराना है कि नगर पालिका परिषद, सुलतानपुर के 12 लाभार्थी, नगर पंचायत कोइरीपुर के 09 लाभार्थी, नगर पंचायत कादीपुर के 17 लाभार्थी, नगर पंचायत लम्भुआ के 11 लाभार्थी एवं नगर पंचायत दोस्तपुर के 16 लाभार्थी लाभार्थियों की सूची सम्बंधित नगर निकाय के सूचना पट्ट पर 01 सप्ताह तक इस आशय से चश्पा करायी गयी है कि सम्बंधित लाभार्थी अपने आवास निर्माण के सम्बंध में अपनी आपत्ति सम्बंधित नगर निकाय के अधिशासी अधिकारी को दर्ज करा सकें अन्यथा उनको अपात्र मानते हुए परियोजना का कर्टेलमेन्ट कराया जायेगा।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

थाना बल्दीराय पुलिस द्वारा चोर को चोरी के फोन के साथ तथा थाना धम्मौर पुलिस द्वारा एक बारंटी को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा।

Wed Nov 8 , 2023
थाना बल्दीराय पुलिस द्वारा चोर को चोरी के फोन के साथ तथा थाना धम्मौर पुलिस द्वारा एक बारंटी को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा। थाना बल्दीराय थाना बल्दीराय पुलिस टीम द्वारा चोर को एक अदद मोबाइल रेडमी 6A के साथ 01 नफर अभियुक्तगण 01. महेश कुमार लोनिया पुत्र मनोहर लोनिया […]

You May Like

Breaking News