जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनता दर्शन का हुआ आयोजन

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनता दर्शन का हुआ आयोजन

सुलतानपुर 19 अक्टूबर/जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता व मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में जनता दर्शन का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी द्वारा आये हुए जन सामान्य की समस्याओं/ शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में जन सामान्य से प्राप्त प्रार्थना पत्रो को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें, ताकि लोगों का ज्यादा से ज्यादा भला हो सके। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विकास से संबंधित मामलो को गंभीरता पूर्वक सुनकर संबंधित को निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पंकज सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी शैलेन्द्र मिश्रा, परियोजना निदेशक (डीआरडीए) कृष्ण करुणाकर पाण्डेय, एसडीएम सदर सी.पी. पाठक, एसडीएम संजीव कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी राघवेन्द्र चतुर्वेदी, अधिशासी अभियन्ता नगर पालिका श्यामेंद्र मोहन सहित जनता दर्शन में आये हुए फरियादीगण उपस्थित रहे।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a reply

  • Default Comments (0)
  • Facebook Comments

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन 21 अक्टूबर 2023 को तहसील गौरीगंज में

Thu Oct 19 , 2023
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन 21 अक्टूबर 2023 को तहसील गौरीगंज में अमेठी। जनपद स्तरीय ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’’ जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में दिनांक 21 अक्टूबर 2023 को गौरीगंज तहसील मेंं आयोजित होगा एवं अन्य तहसीलों में ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’’ का आयोजन सम्बन्धित उपजिलाधिकारियों […]

You May Like

Breaking News