जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की प्रगति समीक्षा बैठक हुई आयोजित

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की प्रगति समीक्षा बैठक हुई आयोजित

सुलतानपुर 19 अक्टूबर/जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत कराये जा रहे कार्यों की प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। सम्बन्धित अधिशाषी अभियन्ता जल निगम द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में कराये जा रहे कार्यों की प्रगति यथा- आवंटित रा0ग्रा0 लक्ष्य 1628 है, कुल पेयजल योजनाओं की सं0 659 है, जिसमें 649 पर कार्य प्रारम्भ किया जा चुका है। बैठक में कार्य की प्रगति क्षतिग्रस्त सड़कों पर पुर्ननिर्माण व पाइप लाइन बिछाने की प्रगति आदि के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गयी।
बैठक में जिलाधिकारी महोदया द्वारा कार्यदायी संस्था को जनपद के प्रत्येक घर, सभी स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्रों व सार्वजनिक स्थलों पर नल लगाये जाने एवं गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराये जाने के निर्देश दिये गये। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद के दूर वाले गाॅव में भ्रमण कर यह सुनिश्चित किया जाय कि कोई भी ग्राम केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन से वंचित न रह जाये। उन्होंने सम्बन्धित को निर्देशित किया कि प्रत्येक दशा में 31 मार्च, 2024 तक सभी घरों को FHTL के माध्यम से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाय।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री लोधेश्वर महादेव सेवा संस्था के बैनर तले हुआ कवि सम्मेलन।

Fri Oct 20 , 2023
रिपोर्ट/सहसंपादक विनायक गिरि  रामनगर बाराबंकी/शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर पांचवे दिन क्षेत्र महादेवा स्थापित दुर्गा पूजा पंडाल के संयोजक अनिल शास्त्री व श्री लोधेश्वर महादेव सेवा संस्था के संस्थापक अनमोल मिश्रा ,राजन तिवारी (प्रधान) के संयोजन से विराट कवि सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य […]

You May Like

Breaking News