जिलाधिकारी के निर्देश पर आबकारी विभाग ने की छापेमारी। मौके पर 40 लीटर अवैध शराब बरामद तथा 03 अभियोग पंजीकृत

जिलाधिकारी के निर्देश पर आबकारी विभाग ने की छापेमारी।

मौके पर 40 लीटर अवैध शराब बरामद तथा 03 अभियोग पंजीकृत।

अमेठी। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र के निर्देश पर जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आज जनपद के थाना क्षेत्र जगदीशपुर के ग्राम रूदापुर, देवकली एवं थौरी में ताबड़तोड़ दबिश दी गयी। दबिश के दौरान कुल 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, करीब 250 कि0ग्रा0 लहन मौके पर नष्ट किया गया। इस कार्यवाही में 03 अभियोग आबकारी अधिनियम में पंजीकृत किया गया, साथ ही गाँव के लोगो को अवैध शराब पीने से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुए विभाग के टोल फ्री नम्बर अथवा संबंधित निरीक्षक के मोबाइल नम्बर पर सूचना देने की अपील की गई। उक्त कार्यवाही में चन्द्रभान वर्मा आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 व आबकारी स्टॉफ में मोहम्मद साबिर सिद्दीकी, शमशेर कुमार, सर्वेश कुमार, संजय सरोज, प्रधान आबकारी सिपाही/आबकारी सिपाही सरकारी वाहन चालक ब्रजेश चंद्र पाण्डेय के साथ सम्मलित रहें, साथ ही दुकानों का निरीक्षण भी किया गया।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जनपद के विकास खण्डों में माह के तृतीय बुधवार को किसान दिवस का किया जा रहा आयोजन किसान दिवस में किसान अपनी समस्या से अवगत कराकर पाएं समाधान

Tue Oct 17 , 2023
जनपद के विकास खण्डों में माह के तृतीय बुधवार को किसान दिवस का किया जा रहा आयोजन किसान दिवस में किसान अपनी समस्या से अवगत कराकर पाएं समाधान अमेठी। उपनिदेशक कृषि एलबी यादव ने बताया कि जनपद के किसानों को अधिक से अधिक लाभान्वित करने एवं उनकी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण […]

You May Like

Breaking News