जनपद में खाद एवं बीज बिक्री केन्द्रों पर उर्वरक निरीक्षक व उप जिला मजिस्ट्रेट की संयुक्त टीम द्वारा की गयी सघन छापेमारी 03 प्रतिष्ठानों को अभिलेख अपूर्ण होने की दशा में दी गयी चेतावनी।

जनपद में खाद एवं बीज बिक्री केन्द्रों पर उर्वरक निरीक्षक व उप जिला मजिस्ट्रेट की संयुक्त टीम द्वारा की गयी सघन छापेमारी

03 प्रतिष्ठानों को अभिलेख अपूर्ण होने की दशा में दी गयी चेतावनी।

अमेठी। जिला कृषि अधिकारी रविकान्त सिंह ने बताया कि रबी फसलों में यूरिया की टॉप ड्रेसिंग जोरों पर होने के कारण जनपद के किसानों को निर्धारित दर पर यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के दृष्टिगत उर्वरक बिक्री की जॉच हेतु निजी एवं सरकारी क्षेत्र के थोक व फुटकर विक्रेताओं के गोदामों एवं बिक्री केन्द्रों पर उर्वरक निरीक्षकों व उप जिला मजिस्ट्रटों की संयुक्त टीम बनाकर सघन निरीक्षण हेतु अपर मुख्य सचिव (कृषि), उ0प्र0 शासन द्वारा निर्देशित किया गया। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा उर्वरक निरीक्षकों एवं उप जिला मजिस्ट्रेटों की गठित संयुक्त टीम को आवंटित क्षेत्र के उर्वरक बिक्री केन्द्रों पर सघन छापेमारी करते हुए अभिलेख व स्टॉक की जॉच तथा अधिक मूल्य पर यूरिया की बिक्री पाये जाने पर तत्काल वैधानिक कार्यवाही के आदेश दिये गये, जिसके क्रम में जनपद के तहसील मुसाफिरखाना में उप कृषि निदेशक डॉ0 लाल बहादुर यादव एवं उप जिला मजिस्ट्रेट सविता यादव, तहसील तिलोई में रविकान्त सिंह एवं उप जिला मजिस्ट्रेट दिग्विजय कुमार सिंह, तहसील गौरीगंज में हरिओम मिश्रा एवं उप जिला मजिस्ट्रेट अभिनव कनौजिया तथा तहसील अमेठी में शुभम पाण्डेय एवं उप जिला मजिस्ट्रेट प्रीति तिवारी द्वारा सघन निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित कार्यवाही की गयी। उन्होंने बताया इस क्रम में तहसील मुसाफिरखाना में मोती खाद भण्डार, जायसवाल खाद भण्डार, अमन खाद भण्डार, आई0आई0एफ0डी0सी0 मुसाफिरखाना, शुभम फर्टिलाइजर्स कस्थुनी पश्चिम एवं तहसील तिलोई में इफको सेन्टर जायस, मै0 संजय मित्तल, जायसवाल खाद भण्डार बहादुरपुर, संदीप ट्रेडर्स, शिवम् खाद भण्डार, रवि ट्रेडर्स, मुकीम खाद भण्डार शाहमऊ, दान बहादुर सिंह फर्टिलाइजर्स मोहनगंज, मजहर अली ट्रेडर्स, गुप्ता खाद भण्डार इन्हौना एवं तहसील गौरीगंज में साधन सहकारी समिति लि0 माधवपुर, इफको किसान सेवा केन्द्र, मधुसूदन फर्टिलाइजर्स, श्याम खाद भण्डार, तिवारी ट्रेडर्स गौरीगंज, जुआरी फार्म हब लि0 बाबूगंज तथा तहसील अमेठी में एग्री जंक्शन रामनगर, इफको किसान सेवा केन्द्र अमेठी, शिव शक्ति इण्टरप्राइजेज बड़गॉव, मौर्या बीज भण्डार बड़गॉव, मौर्या बीज भण्डार सोइया, अशर्फी खाद भण्डार अमेठी के गोदाम एवं बिक्री केन्द्रों का संयुक्त टीम द्वारा सघन निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि उक्त उर्वरक निरीक्षकों व उप जिला मजिस्ट्रटों की संयुक्त टीम द्वारा जनपद के 30 उर्वरक बिक्री केन्द्रों पर सघन छापेमारी करते हुए 14 नमूने लिये गये एवं 03 चेतावनी क्रमशः साधन सहकारी समिति माधवपुर गौरीगंज, रवि ट्रेडर्स शाहमऊ एवं मुकीम खाद भण्डार शाहमऊ को अभिलेख अपूर्ण होने पर दी गयी। उन्होंने बताया कि जनपद में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध होने के साथ ही 12806 मी0टन यूरिया, 982.60 मी0टन डी0ए0पी0, 222.90 मी0टन म्यूरेट ऑफ पोटाश, 650.25 मी0टन एन0पी0के0 एवं 1750.05 मी0टन एस0एस0पी0 स्टॉक में उपलब्ध है तथा उर्वरक से सम्बन्धित किसी भी शिकायत हेतु जिला कन्ट्रोल रूम के दूरभाष संख्या-7839882412 पर किसान सूचना दे सकते है।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रीराम मन्दिर से प्रधानमंत्री की हो रही पूरी देश में जय-जयकार : सांसद मेनका सांसद ने 2176 पीएम आवास के लाभार्थियों को वितरित की चाभी व स्वामित्व प्रमाणपत्र सांसद ने हरिहरपुर गांव में पूजित अक्षत महिलाओं को किया वितरित सांसद ने चौपाल में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को किया निस्तारित सांसद ने बलिदानी कारसेवक स्व० राम बहादुर वर्मा की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

Wed Jan 3 , 2024
श्रीराम मन्दिर से प्रधानमंत्री की हो रही पूरी देश में जय-जयकार : सांसद मेनका सांसद ने 2176 पीएम आवास के लाभार्थियों को वितरित की चाभी व स्वामित्व प्रमाणपत्र सांसद ने हरिहरपुर गांव में पूजित अक्षत महिलाओं को किया वितरित सांसद ने चौपाल में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं […]

You May Like

Breaking News