चोरो ने लाखों रुपए कीमत के सोने चांदी के आभूषण चुराया
परिवारिजनो मे शादी का माहौल गम मे बदला
जगदीशपुर—बीती रात्रि अज्ञात चोरो ने घर का ताला तोडकर कमरे मे रखा सोने चांदी के जेवर व नगदी समेत लाखों रूपए कीमत का समान चुरा कर भाग जाने मे सफल रहे घटना की तहरीर भुक्तभोगी ने पुलिस को दी है
कमरौली थाना क्षेत्र के यूपीएसआईडीसी कॉलोनी निवासी रिजवान उर्फ मून भाई बारावफात के चलते घर मे ताला लगाकर कस्बा जलूस देखने चले गए थे घर पर किसी के न होने के चलते चोरो ने घर का ताला तोड़कर कमरे मे रखे बक्से व आलमारी का लाकर तोड़कर उसमे रखे लगभग दस लाख रुपए कीमत के जेवर व लगभग एक लाख रूपए नगद चोर चुरा कर भाग जाने मे सफल रहे भुक्तभोगी रिजवान ने बताया कि वापस आने के बाद घर सारा समान बिखरा देख सन्न रह गया आगे बताया कि घर शादी के चलते सामान व नगदी रखा था जो चोर चुरा ले गए इस सम्बन्ध मे थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया की घटना की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है वही लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चोरों की तलाश में जारी है




