जिला मजिस्ट्रेट ने विभिन्न क्षेत्रों के दुकान एवं वाणिज्यिक अधिष्ठानों के लिये साप्ताहिक बन्दी किया घोषित।

जिला मजिस्ट्रेट ने विभिन्न क्षेत्रों के दुकान एवं वाणिज्यिक अधिष्ठानों के लिये साप्ताहिक बन्दी किया घोषित।

अमेठी। जिला मजिस्ट्रेट राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि कैलेण्डर वर्ष-2024 हेतु उ0प्र0 दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान अधिनियम-1963 के नियम-06 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जनपद के विभिन्न क्षेत्रों हेतु निर्धारित दिनों को उ0प्र0 दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान अधिनियम-1962 की धारा-08 एवं उपधारा-02 के अन्तर्गत साप्ताहिक बन्दी का दिन घोषित किया है। इस क्रम में जनपद स्थित विभिन्न क्षेत्रों हेतु क्रमशः तहसील अमेठी के तहत नगर पंचायत अमेठी, मुंशीगंज, विशेसरगंज में मंगलवार व रामगंज में बृहस्पतिवार तथा तहसील गौरीगंज के तहत नगर पालिका गौरीगंज व टिकरिया में मंगलवार एवं जामों में शनिवार तथा तहसील मुसाफिरखाना के तहत वारिशगंज व जगदीशपुर में शुक्रवार एवं नगर पंचायत मुसाफिरखाना व बाजार शुकुल में शनिवार तथा तहसील तिलोई के तहत नगर पालिका जायस में बुधवार एवं इन्हौना में शुक्रवार तथा मोहनगंज में शनिवार को साप्ताहिक बन्दी का दिन निर्धारित किया गया है। इस सम्बन्ध में उन्होंने उपरोक्त आदेश द्वारा जनपद के समस्त दुकानों एवं वाणिज्यक अधिष्ठानों को निर्देशित किया है कि विभिन्न क्षेत्रों हेतु निर्धारित किये गये साप्ताहिक बन्दी दिनों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाय।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत ने पाकिस्तान से हिरासत में मौजूद भारतीय कैदियों को रिहा करने को कहा

Wed Jan 3 , 2024
भारत ने पाकिस्तान से हिरासत में मौजूद भारतीय कैदियों को रिहा करने को कहा भारत ने पाकिस्तान से 184 भारतीय मछुआरों की सजा पूरी होने के मद्देनजर उनकी रिहाई और स्वदेश वापसी की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा है। भारत और पाकिस्तान ने सोमवार को नई दिल्ली और इस्लामाबाद […]

You May Like

Breaking News