आंगनबाड़ी केंद्रों पर ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस का किया गया आयोजन

आंगनबाड़ी केंद्रों पर ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस का किया गया आयोजन

अमेठी। जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि माह सितम्बर को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। जनपद की सभी बाल विकास परियोजना के आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण माह की निर्धारित गतिविधियों का आयोजन आंगनबाड़ी केंद्रों व ग्राम पंचायतों में बाल विकास विभाग व अन्य कन्वर्जेंस विभागों द्वारा आयोजित किया जा रहा है। आज जनपद के आंगनबाड़ी केंद्रों पर ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस का आयोजन किया गया जहां कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन किया गया व पूर्व में कुपोषित बच्चों का आंगनबाड़ी द्वारा एएनएम के सहयोग से उनका स्वाथ्य परीक्षण व आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया।स्वास्थ्य विभाग द्वारा सैम बच्चों का ई कवच पर फीडिंग की गई व उनका फॉलोअप भी किया गया। विभिन्न केन्द्रों पर पोषण माह के तहत लाभार्थियों को जागरूकता हेतु एनीमिया कैम्प व स्वास्थ्य पोषण रैली का आयोजन किया गया। रंगोली, रैली व प्रदर्शनी के माध्यम से लाभार्थियों में जनजागरूकता लाने हेतु केन्द्रों पर गतिविधियां आयोजित की गईं।गर्भवती, धात्री माताओं व बच्चों, किशोरियों को पोषण, स्वास्थ्य व शिक्षा हेतु जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन भी आंगनबाड़ी केंद्रों पर किया गया। डीपीओ ने बताया कि पोषण माह के तहत 30 सितम्बर तक जनपद की सभी परियोजना के आंगनबाड़ी केंद्रों पर लाभार्थियों को पोषण, स्वास्थ्य व शिक्षा हेतु जागरुकता गतिविधियों का आयोजन आंगनबाड़ी केंद्रों व ग्राम पंचायतों में प्रतिदिन बाल विकास विभाग व अन्य कन्वर्जेंस विभागों द्वारा किया जाएगा जिससे जनपद के लाभार्थी स्वस्थ, सुपोषित व साक्षर होकर समाज में अपनी महती भूमिका का निर्वहन कर सकें।

 

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सुलतानपुर तमंचा व कारतूस सहित युवक गिरफ्तार

Sat Sep 23 , 2023
सुलतानपुर- तमंचा व कारतूस सहित युवक गिरफ्तार धम्मौर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रसूलपुर मजरे लौहर दक्षिण के पास एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक तमंचा और कारतूस मिले।पुलिस की टीम शुक्रवार की सुबह चेकिंग कर रही थी। तभी एक […]

You May Like

Breaking News