उ0प्र0 मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के तहत किसानों को मोटे अनाजों के उत्पादन एवं लाभ की दी गयी जानकारी

अमेठी  उप कृषि निदेशक डॉ0 लाल बहादुर यादव ने अवगत कराया है कि जनपद में संचालित उ0प्र0 मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के तहत मिलेट्स कार्यशाला का आयोजन 12 सितम्बर 2023 एवं 13 सितम्बर 2023 को जनपद अमेठी के कृषि विज्ञान केन्द्र कठौरा, जगदीशपुर में किया गया। उन्होंने बताया कि उक्त दो दिवसीय मिलेट्स कार्यशाला कार्यक्रम का उद्घाटन सान्या छाबड़ा, मुख्य विकास अधिकारी अमेठी द्वारा दीप प्रज्जवलन करने के साथ ही उपस्थित किसानों को मिलेट्स के सम्बन्ध में जानकारी उपलब्ध करायी गयी। इसी क्रम में उपरोक्त कार्यक्रम के द्वितीय दिवस का शुभारम्भ डॉ0 आर0के0 आनन्द, वरिष्ठ वैज्ञानिक/अध्यक्ष, कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम में मोटे अनाजों के प्रसंस्करण पर डॉ0 रेनू सिंह ने विस्तृत जानकारी देते हुए उसके पोषण महत्व पर चर्चा किया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले जगसरन सिंह द्वारा श्रीअन्न के उत्पादन एवं उससे होने वाले लाभ से सम्बन्धित अपने अनुभवों के बारे में अन्य प्रतिभागी किसानों को अवगत कराया। इस दौरान कार्यक्रम में लगभग 210 किसानों द्वारा प्रतिभाग किया गया तथा उप कृषि निदेशक अमेठी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को कृषि विज्ञान केन्द्र पर प्रदर्शन हेतु लगाये गये श्रीअन्न के प्रक्षेत्रों का भ्रमण कराते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

किसानों का दो दिवसित प्रशिक्षण सम्पन्न

Thu Sep 14 , 2023
जगदीशपुर सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन आत्मा योजना अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण एट कबके का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र कटोरा में किया गया जिसमें कृषि विज्ञान केंद्र कटोरा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ आर के आनंद ने किसानों को फसल उत्पादन और फसल सुरक्षा के विषय में विस्तार पूर्वक प्रशिक्षण दिया डॉक्टर […]

You May Like

Breaking News