बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत

बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत

जगदीशपुर–थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कठौरा मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना पर पहुँची पुलिस ने उसे तत्काल सीएचसी पहुँचाया, जहाँ हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई मृतक की पहचान मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के दादरा गांव निवासी दीपक सिंह (पुत्र राम सिंह) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार युवक तेज रफ्तार थी जिसके चलते वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया बताया जा रहा है कि दीपक थाने का हिस्ट्रीशीटर था और उसके विरुद्ध कई मुकदमे दर्ज थे। एक दिन पहले ही उसने गांव के एक व्यक्ति के मकान पर हथगोला फेंका था, हालांकि बाद में पीड़ित ने थाने में समझौता कर लिया था फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले में विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ट्रामा सेंटर में गर्भवती महिलाओं के लिए मुफ्त अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू

Thu Sep 4 , 2025
ट्रामा सेंटर में गर्भवती महिलाओं के लिए मुफ्त अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू क्षेत्रीय विधायक सुरेश पासी ने किया अल्ट्रासॉउन्ड कक्ष का उद्घाटन जगदीशपुर,ट्रामा सेंटर में बुधवार को एक नए अल्ट्रासाउंड कक्ष का उद्घाटन किया गया। जिसका उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक सुरेश पासी ने किया, उन्होंने कहा की इस पहल के तहत अब […]

You May Like

Breaking News