पद्म पुरस्कार के लिए 15 सितम्बर तक विभिन्न क्षेत्रों में समाजसेवा कार्य के इच्छुक करायें आवेदन पत्र अपलोड

अमेठी  खेल निदेशालय, उ0प्र0 खेल भवन लखनऊ के निर्देशानुसार जिला क्रीड़ाधिकारी आनन्द बिहारी श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा इच्छा व्यक्त की गयी है कि पद्म पुरस्कार के लिए ऐसे व्यक्तियों की अनुशंसा की जानी चाहिए, जो ओलम्पिक/अर्न्तराष्ट्रीय आयोजनों में देश का प्रतिनिधित्व किया और पदक जीते तथा राज्य/क्षेत्र/खेलो इंडिया अभियान में खेलों को बढ़ावा देने के साथ कृषि/बागवानी/गन्ना उत्पादन आदि में उच्च स्तर के प्रदर्शन प्रभाव के साथ महत्वपूर्ण योगदान दिया, जो दूसरों के लिए प्रेरणादायक हो सकता है और जिसने क्षेत्र में फसल उत्पादन को प्रभावित किया हो। उन्होंने बताया कि क्षेत्र/राज्य में उद्देश्य के साथ शिक्षा/पारम्परिक संस्कृत शिक्षा/कौशलीकरण में शामिल हो, समाज में व्यापक प्रभाव के साथ प्रेरित कल्याण/स्वास्थ्य पैरामीटर/स्वदेशी प्रणालियॉ तथा एम0एस0एम0ई0/खादी/कपड़ा/पारम्परिक शिल्प/कला आदि के माध्यम से युवाओं को लाभकारी रोजगार की ओर आकर्षित करना/बड़े पैमाने पर संभावनाओं का अहसास करने के साथ जरूरतमंद/कमजोर व्यक्तियों को सभ्य जीवन जीने में सहायता करना एवं क्षेत्र को बेहतर रहने योग्य या क्षमता का अहसास कराने के लिए कोई और चीज तलाशना आदि क्षेत्रों में निःस्वार्थ भाव से समाज की सेवा कर रहे हो। इस सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि उक्त किसी भी विवरण के साथ समाज/समुदाय में असाधारण योगदान देने वाले ऐसे व्यक्तियों को चयनित करते हुए फोटो/वीडियो और योगदान के विवरण के साथ उनका विवरण अपलोड किया जायेगा तथा उ0प्र0 के ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने ओलम्पिक/अर्न्तराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं/राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में उपलब्धियॉ अर्जित की हो तथा खेल के क्षेत्र में विशेष योगदान दिया हो, के आवेदन पत्र के साथ फोटो/वीडियो 14 सितम्बर 2023 को शाम 5 बजे तक जिला खेल कार्यालय, अमेठी में उपलब्ध कराना सुनिश्चित

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिलाधिकारी ने मेरी माटी मेरा देश-अमृत कलश यात्रा कार्यक्रम आयेजन के सम्बन्ध में की बैठक, दिये निर्देश जनपद में अमृत कलश यात्रा का हो दिव्य एवं भव्य आयोजन.....जिलाधिकारी

Mon Sep 11 , 2023
अमेठी  जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत मेरी माटी मेरा देश-अमृत कलश यात्रा कार्यक्रम आयोजन के सम्बन्ध में बैठक की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने अमृत कलश यात्रा के दिव्य, भव्य एवं सफल आयोजन हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को विस्तृत […]

You May Like

Breaking News