लोगों को त्वरित व गुणवत्तापूर्ण न्याय दिलाना प्राथमिकता :मेनका हर वर्ग तक पहुंचा सरकार की योजनाओं का लाभ : मेनका मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत सांसद ने कई गांवों में एकत्र की चुटकी भर मिट्टी

 

सुल्तानपुर।पूर्व केंद्रीय मंत्री व सुल्तानपुर की सांसद मेनका संजय गांधी ने आज सुल्तानपुर दौरे के दूसरे दिन शास्त्रीनगर आवास पर बड़ी संख्या में आए फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण किया।इसके बाद सांसद श्रीमती गांधी का काफिला बल्दीराय तहसील पहुंचा।यहां पर श्रीमती गांधी ने तहसील दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में श्रीमती गांधी ने बड़ी संख्या में मौजूद फरियादियों की समस्याओं को सुना। श्रीमती गांधी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द और गुणवत्ता पूर्ण समाधान के लिए निर्देशित किया।श्रीमती गांधी ने कहा लोगों को त्वरित व गुणवत्तापूर्ण न्याय दिलाना शासन व हमारी प्राथमिकताओं में है।आज तहसील दिवस पर मिली 133 शिकायतों में से 60 राजस्व, 25 पुलिस, 20 विकास विभाग, 7 पूर्ति विभाग,5 कृषि, विद्युत व शिक्षा विभाग आदि की शिकायते थी।इसके पूर्व श्रीमती गांधी आशा बहुओं के कार्यक्रम में शामिल हुई जहां उन्होंने पोषण रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के साथ साथ मोटे अनाज की लगी प्रदर्शनी का निरीक्षण किया।यहां उन्होंने 11 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई करने के साथ नवजात शिशु को अन्नप्राशन भी करवाया।वही सांसद ने शनिवार को बीहीनिदूरा, सिंहनी, सैनी,सरैया माफी में आयोजित मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम पर आयोजित चौपाल कार्यक्रम में सांसद ने कहा कि हमारे देश की मिट्टी पूजनीय है।इसे हमे प्रदूषित नही करना चाहिए।हमें जैविक खाद का प्रयोग करना चाहिए और पेड़ अधिक से अधिक लगाना चाहिए। यहां लोगों को संबोधित करते हुए श्रीमती गांधी ने कहा हर वर्ग तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचा है।श्रीमती गांधी ने बीहीनिदुरा में लोगों की ज्यादा बिजली बिल आने की शिकायत पर कहा जल्दी ही बिजली के कैंप लगाकर बिल दुरुस्त कराए जाएंगे।सांसद ने जिलेवासियों से व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण करने की अपील की है। सांसद श्रीमती गांधी ने बल्दीराय स्थित विकासखंड कार्यालय सभागार में भाजपा बल्दीराय एवं पीपरगांव मंडल के पदाधिकारी व वरिष्ठ तथा कनिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की और उनके माध्यम से आई क्षेत्र की समस्याओं से अवगत होते हुए मौके पर उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों को निस्तारित करने के निर्देश दिए। सांसद श्रीमती गांधी ने ग्राम भण्डरा में कुड़वार ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र प्रताप सिंह के आवास पर क्षेत्र के संभ्रांत लोगों से भेंट मुलाकात भी की।श्रीमती गांधी ने नगर में भाजपा नेता स्वं राजन चौधरी के निधन एवं डीपी श्रीवास्तव की माता जी के निधन पर उनके आवास पर जाकर परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।आज प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह, प्रतिनिधि रणजीत कुमार,ब्लॉक प्रमुख शिव कुमार सिंह, शशीकांत पाण्डे, मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी, संदीप प्रताप सिंह, मण्डल अध्यक्ष मुकेश अग्रहरि,प्रदीप पाण्डे, राजधर शुक्ला, दिलीप अग्रहरि, अवधेश दुबे,दिलीप सिंह, विजय कुमार, माखन लाल, विकास यादव,अजय शुक्ला आदि मौजूद रहे।

 

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर, सोमेन बर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक व समस्त क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में हिस्ट्रीशीटर/जिलाबदर/ वांछित/वारण्टी अभियुक्तों के विरुद्ध की गई कार्यवाही दिनांक- 16.09.2023

Sat Sep 16 , 2023
जनपद सुलातनपुर थाना धनपतगंज थाना धनपतगंज पुलिस टीम उ0नि0 उपेन्द्र उपाध्याय, हे0का0 महेश कुमार, का0 जयशंकर विश्वकर्मा द्वारा अभियुक्त मो0 जसीम खान पुत्र मो0 सादिक खान निवासी दौलतपुर लोनहट थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी को ब्रम्हौली मस्जिद के पास से एक अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा […]

You May Like

Breaking News