ग्रामों व आंगनबाड़ी केन्द्रों पर ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस का किया गया आयोजन पोषण ट्रैकर ऐप पर बच्चों के वजन दर्ज एवं ई-कवच पोर्टल पर की गयी फीडिंग

अमेठी  जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय पोषण माह के तहत आज ग्रामों व आंगनबाड़ी केन्द्रों पर ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस का आयोजन किया गया तथा सत्र पर ए0एन0एम0 द्वारा गर्भवती महिला का स्वास्थ्य जॉच कराने के साथ ही टी0टी0 का टीका लगवाया गया तथा उन्हें आयरन की गोली दी गयी। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा उनका वजन लिया गया तथा पोषण परामर्श दिया गया एवं कार्यकत्रियों द्वारा सत्र पर 0 से 5 आयु तक के बच्चों का वजन किया गया तथा उनका वजन पोषण ट्रैकर ऐप पर दर्ज किया गया। सैम/मैम बच्चों की माताओं को पोषण परामर्श देने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल ई-कवच पर सैम बच्चों की फीडिंग करायी गयी। उन्होंने बताया कि पोषण अभियान के अन्तर्गत विकासखण्ड गौरीगंज से खण्ड विकास अधिकारी विजयन्त सिंह द्वारा हरी झण्डी दिखाकर पोषण रथ रवाना किया गया। उक्त अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी संतोष कुमार गुप्ता, मुख्य सेविका एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियॉ मौजूद रही तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा जनजागरूकता हेतु पोषण रैली भी निकाली गयी।

 

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कौशल सुधार प्रशिक्षण के इच्छुक 15 सितम्बर तक कार्यालय में जमा करें आवेदन पत्र

Wed Sep 6 , 2023
अमेठी  जिला ग्रामोद्योग अधिकारी महेन्द्र कुमार मिश्र ने अवगत कराया है कि उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, लखनऊ द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में कौशल सुधार प्रशिक्षण (सामान्य, एस0सी0एस0पी0 व टी0एस0पी0) का आयोजन जनपद में कराया जायेगा तथा प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुवृत्ति के रूप में प्रत्येक लाभार्थियों को धनराशि रू0 1500 […]

You May Like

Breaking News