
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ग्राम प्रधानों से की गई सहयोग की अपेक्षा।
आबकारी आयुक्त के निर्देश के क्रम में जनपद सुल्तानपुर में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता व ज़िला आबकारी अधिकारी के संयोजकत्व में अवैध कच्ची शराब के कारोबार को खत्म करने में सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से ग्राम प्रधानों के साथ की गई बैठक।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ग्राम प्रधानों को अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु सूचना देने हेतु निर्देशित किया गया । जिला आबकारी अधिकारी द्वारा ग्राम प्रधानों को यह भी अवगत कराया कि आबकारी के नियमों में यह भी प्रावधान है कि यदि कोई ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत में हो रहे अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री की सूचना आबकारी, पुलिस या प्रशासन को नही देता है तो ग्राम प्रधान के खिलाफ भी कार्रवाई किए जाने का नियम है ।
अन्त में मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त ग्राम प्रधानों को अवैध कच्ची शराब की रोकथाम में सहयोग करने हेतु शपथ दिलाई।




