
सुल्तानपुर।करौंदिया (विवेकनगर) स्थित कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड एजुकेशन में हॉकी के जादूगर ‘मेजर ध्यानचंद’ के जन्मदिन के अवसर पर जूनियर (बालक-बालिका) वर्ग में कबड्डी तथा सीनियर(बालक-बालिका) वर्ग में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
प्रतियोगिता का शुभारंभ राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित व डेरेजियो पुरस्कार व कई विज्ञान पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाचार्य डॉ.एन.डी.सिंह ने फीता काटकर किया।सर्वप्रथम जूनियर वर्ग के बालक वर्ग के सेमी फाइनल में ज्वाय और होप तथा चैरिटी और पीस हाउस में कबड्डी हुई,जिसमें ज्वाय और चैरिटी हाउस के बालकों की जीत हुई। फाइनल में चैरिटी और ज्वाय हाउस में कबड्डी हुई,जिसमें चैरिटी हाउस के बच्चों की जीत हुई।इसी प्रकार बालिका वर्ग में सेमी फाइनल में होप और चैरिटी हाउस की बालिकाओं ने जीत हासिल की। फाइनल मुकाबले में होप हाउस की बालिकाओं ने जीत हासिल की।

सीनियर वर्ग (बालक) के सेमी- फाइनल मैच में चैरिटी और होप हाउस के बीच मुकाबला हुआ,जिसमें होप हाउस ने 2 विकेट से जीत हासिल की,वहीं ज्वाय और पीस हाउस में दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला हुआ जिसमें पीस हाउस ने चार विकेट से जीत हासिल की।फाइनल में होप और पीस हाउस के बालक वर्ग का क्रिकेट हुआ जिसमें होप हाउस ने 19 रन से जीत हासिल करके अपना परचम लहराया।इसी प्रकार सीनियर (बालिका) वर्ग में चैरिटी और होप हाउस में पहला सेमीफाइनल मुकाबला हुआ,जिसमें चैरिटी ने होप हाउस को 18 रन से हराया। तत्पश्चात ज्वाय और पीस हाउस में दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला हुआ, जिसमें पीस हाउस ने ज्वाय हाउस को 18 रन से हराया। फाइनल मुकाबले में चैरिटी और पीस हाउस का मैच हुआ,जिसमें चैरिटी हाउस ने पीस हाउस को 7 विकेट से हराकर अपना परचम लहराया। कबड्डी प्रतियोगिता बालिका वर्ग में विजेता टीम होप हाउस रही तथा उपविजेता चैरिटी हाउस रही। बालक वर्ग में विजेता टीम चैरिटी हाउस तथा उपविजेता ज्वाय हाउस रही। क्रिकेट प्रतियोगिता बालक वर्ग में विजेता टीम होप हाउस तथा उप- विजेता पीस हाउस रही। क्रिकेट प्रतियोगिता बालिका वर्ग में विजेता टीम चैरिटी हाउस तथा उपविजेता पीस हाउस रही। प्रधानाचार्य तथा संतोष कुमार पांडेय ने सभी विजयी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया।
रक्षाबंधन के विशेष पर्व पर प्री-प्राइमरी की छात्राओं ने छात्रों की कलाई में राखी बांधा।
उपरोक्त कार्यक्रमों में तन्वी गोयल,रेनू सिंह,जगराम भार्गव,देवव्रत सिंह,आकाश सिंह,शालू सिंह तथा चारों हाउस के इंचार्ज सुनील राठी,अस्मित गुप्ता,विश्वास मणि त्रिपाठी,नितिन जायसवाल,मो. हसानात,वीरेंद्र विक्रम सिंह, अंकित सोनी,आशीष शुक्ला, सिद्धांत सिंह, सौरभ मिश्र,शीरी अंसारी,विभा पांडेय,अलका ओझा,ज्योति श्रीवास्तवा,गीता मिश्रा, विनीता मिश्रा,अवंतिका मिश्रा,कामिनी सिंह रंजना पांडेय आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थिति रहीं।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री,वर्तमान विधायक,विद्यालय के प्रबंधक विनोद सिंह व आशा सिंह तथा समाजसेवी पुलकित सिंह व पलक सिंह ने सभी विद्यार्थियों प्रधानाचार्य शिक्षक-शिक्षिकाओं व सभी कर्मचारियों को ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ व ‘रक्षाबंधन’ की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।




