राज्य अध्यापक पुरस्कार एवं मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार हेतु 6 से 25 सितंबर तक करें आनलाइन आवेदन

Breaking news 

अमेठी। जिला विद्यालय निरीक्षक रीता सिंह ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2023-24 में राज्य अध्यापक पुरस्कार एवं मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के चयन हेतु शासन द्वारा निर्देश दिए गए हैं, जिसके क्रम में उन्होंने बताया कि जनपद के समस्त राजकीय/अशासकीय सहायता प्राप्त एवं संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त स्ववित्त पोषित विद्यालयों के शिक्षकों को मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार हेतु चयन किया जाना है, जिसके लिए उन्होंने बताया कि ऑनलाइन वेबसाइट http://school.upmsp.edu.in पर दिनांक 6 से 25 सितंबर 2023 तक आवेदन किया जाना है उसके पश्चात 26 सितंबर से 15 अक्टूबर तक जनपदीय समिति द्वारा प्राप्त आवेदनों का परीक्षण एवं स्थलीय सत्यापन कर पात्र अध्यापकों का चयन कर मंडलीय समिति को प्रस्ताव ऑनलाइन प्रेषित किया जाएगा, 16 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक मंडलीय समिति द्वारा पात्र अध्यापकों का चयन कर निदेशालय स्तरीय चयन समिति को ऑनलाइन प्रेषित किया जाएगा, 31 अक्टूबर से 15 नवंबर तक निदेशालय स्तरीय समिति द्वारा पात्र अध्यापकों का चयन कर राज्य चयन समिति को ऑनलाइन प्रस्ताव प्रेषित किया जाएगा, 16 नवंबर से 30 नवंबर तक राज्य स्तरीय समिति द्वारा चयन की कार्यवाही की जाएगी तदोपरांत 1 दिसंबर को चयनित अध्यापकों को पुरस्कार का वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए संबंधित शिक्षकगण द्वारा अपने समस्त अभिलेख/उत्कृष्ट कार्यो का विवरण आवेदन पत्र के साथ ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा जिसमें संबंधित शिक्षकगण द्वारा अपने उत्कृष्ट कार्यो के संबंध में 5 मिनट का वीडियो भी अपलोड किया जाएगा। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। राज्य स्तरीय चयन के लिए संस्तुत शिक्षक के संबंध में उनके चरित्र सत्यापन सामान्य ख्याति के संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा प्रमाण पत्र तथा अपराधिक पृष्ठभूमि के संबंध में स्थानीय अभिसूचना इकाई से जांच करा कर आख्या उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने जनपद के समस्त राजकीय/अशासकीय सहायता प्राप्त एवं संस्कृत/वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित करते हुए कहा है कि अपने-अपने विद्यालयों में उक्त योजना का प्रचार प्रसार करते हुए कार्यरत शिक्षकों का राज्य अध्यापक पुरस्कार एवं मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार हेतु ऑनलाइन आवेदन करना सुनिश्चित करें।

 

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मंत्री के बेटे की पिस्टल से हत्या सिर में सटाकर मारी गोली सीसीटीवी बंद,

Fri Sep 1 , 2023
मंत्री के बेटे की पिस्टल से हत्या सिर में सटाकर मारी गोली सीसीटीवी बंद, केएमबी सौरभ शुक्ला लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दुबग्गा के बेगरिया में मोहनलालगंज से सांसद केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के नए मकान में शुक्रवार की सुबह तड़के भाजपा कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव की पिस्टल […]

You May Like

Breaking News