पेपर लीक मुद्दे पर प्रदर्शन से पहले यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम सिंह हाउस अरेस्ट

पेपर लीक मुद्दे पर प्रदर्शन से पहले यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम सिंह हाउस अरेस्ट

अमेठी। छात्रों के पेपर लीक और युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर लखनऊ में प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले अमेठी प्रशासन ने यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शुभम सिंह को उनके आवास पर ही नजरबंद कर दिया। जानकारी के अनुसार प्रशासनिक अधिकारियों ने देर रात लगभग 12 बजे उनके घर पहुंचकर उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया।
इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम सिंह ने राज्य सरकार पर लोकतांत्रिक अधिकारों के दमन का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रशासन के माध्यम से दबाव की राजनीति कर रही है और युवाओं की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है।

शुभम सिंह ने कहा कि छात्रों के पेपर लीक जैसे गंभीर मामलों और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर उनकी लड़ाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा, “यदि युवाओं के हक और उनके भविष्य की रक्षा के लिए सड़क पर उतरना पड़ेगा तो मैं पीछे नहीं हटूंगा। सरकार जितना चाहे रोकने का प्रयास कर ले, हमारा संघर्ष जारी रहेगा।”
उन्होंने प्रशासन की कार्रवाई को अलोकतांत्रिक बताते हुए कहा कि जनहित के मुद्दों को उठाना विपक्ष का दायित्व है और इसे किसी भी कीमत पर रोका नहीं जा सकता।
जिला संवाददाता : ओम नारायण मिश्र
अमेठी

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उतरेटिया बाजार में सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य शुरू, व्यापारियों ने विधायक का जताया आभार ,,,,,राकेश कुमार मिश्रा संवाददाता

Sun Jun 14 , 2026
उतरेटिया बाजार में सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य शुरू, व्यापारियों ने विधायक का जताया आभार संवाददाता राकेश कुमार मिश्रा  ,,लखनऊ उतरेटिया क्षेत्र के व्यापारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग आखिरकार पूरी हो गई उतरेटिया बाजार में सार्वजनिक शौचालय के अभाव को लेकर लगातार आवाज उठाने वाले अखिल भारतीय […]

You May Like

Breaking News