तीन प्रकाश में आये व 06 नामजद सहित कुल 09 अभियुक्त गिरफ्तार ।
अमेठी। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में रविवार को क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना रामगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 40/26 धारा 121(1),121(2),132,191(2),352,351(3),61(2) बीएनएस व 2/3 सार्वजनिक सम्पति नुकसान निवारण अधिनियम थाना रामगंज जनपद अमेठी में कुल 09 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । जिसमें प्रकाश में आये कुल 03 अभियुक्तों 01. रमेश यादव पुत्र शोभनाथ यादव उम्र करीब 41 वर्ष, 02. ब्रजेश यादव पुत्र दयाराम उम्र करीब 29 वर्ष 03. विजयशंकर यादव पुत्र दयाराम उम्र करीब 40 वर्ष निवासीगण ग्राम नरहरपुर थाना रामगंज जनपद अमेठी एवं कुल 06 वांछित अभियुक्तों 04.विजय कुमार उर्फ मुन्ना पुत्र राजाराम उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम नरहरपुर थाना रामगंज जनपद अमेठी, 05. अखिलेश कुमार कोरी पुत्र सुरेश कुमार उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम नरहरपुर थाना रामगंज जनपद अमेठी, 06. सूरज कुमार पुत्र कल्लूराम उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम नरहरपुर थाना रामगंज जनपद अमेठी, 07.सूरज कुमार पुत्र कमलेश कुमार उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम अधारपुर थाना अंतू जनपद प्रतापगढ, 08. जगन्नाथ पुत्र रामनाथ उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम नरहरपुर थाना रामगंज जनपद अमेठी, 09. उमेश कुमार पुत्र रामनरेश उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम नरहरपुर थाना रामगंज जनपद अमेठी को गिरफ्तार किया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा दिनांक 11.04.2026 को थानाक्षेत्र रामगंज के ग्राम नरहरपुर में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने के उद्देश्य से मूर्ति स्थापित करने की कोशिश की जा रही थी । उप जिलाधिकारी अमेठी के नेतृत्व में नियमानुसार अतिक्रमण हटाया जा रहा था । उसी दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा सरकारी कार्य में बाधा डालते हुये पुलिस व राजस्व टीम पर पत्थरबाजी करने की घटना कारित की गई थी ।* गिरफ्तारी के संबंध में थाना रामगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।




