वर्ष 2023-24 में राज्य व मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के इच्छुक अभ्यर्थी समयान्तर्गत करें आनलाइन आवेदन।
अमेठी। जिला विद्यालय निरीक्षक, रीता सिंह ने बताया कि अपर मुख्य सचिव एवं शिक्षा निदेशक(मा0), उ0प्र0 शासन द्वारा वर्ष 2023-24 में राज्य अध्यापक पुरस्कार एवं मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के चयन के सम्बन्ध में संशोधित समय सारिणी के अनुसार चयन हेतु निर्देश दिये गये है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में राजकीय/अशासकीय सहायता प्राप्त एवं संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार एवं उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त वित्त पोषित विद्यालयों के शिक्षकों को मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार हेतु चयन किये जाने के सम्बन्ध में नवीन नीति/व्यवस्था निर्धारित की गयी है तथा शैक्षिक सत्र 2023-24 में राज्य अध्यापक पुरस्कार एवं मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के चयन के सम्बन्ध में आनलाइन वेबसाइट https://school.upmsp.edu.in पर आवेदन पत्र प्राप्त करते हुए समय सारिणी के अनुसार समयबद्ध रूप से कार्यवाही सुनिश्चित की जाय। इस सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि 01 दिसम्बर 2023 से 15 दिसम्बर 2023 तक आनलाइन आवेदन, 16 दिसम्बर 2023 से 25 दिसम्बर 2023 तक जनपदीय समिति द्वारा प्राप्त आवेदनों का परीक्षण एवं स्थलीय सत्यापन कर पात्र अध्यापकों का चयन कर मण्डलीय समिति को प्रस्ताव आनलाइन प्रेषित, 26 दिसम्बर 2023 से 03 जनवरी 2024 तक मण्डलीय समिति द्वारा पात्र अध्यापकों का चयन कर निदेशालय स्तरीय चयन समिति को आनलाइन प्रस्ताव प्रेषित, 04 जनवरी 2024 से 14 जनवरी 2024 तक निदेशालय द्वारा पात्र अध्यापकों का चयन कर निदेशालय स्तरीय चयन समिति को आनलाइन प्रस्ताव प्रेषित एवं 15 जनवरी 2024 से 30 जनवरी 2024 तक राज्य स्तरीय समिति द्वारा चयन कार्यवाही तथा 31 जनवरी 2024 के उपरान्त चयनित अध्यापकों को पुरस्कार वितरण किया जायेगा।




