विश्व रक्तदाता दिवस पर लखनऊ पुलिस मित्र परिवार ने किया विशाल रक्तदान महायज्ञ का आयोजन

विश्व रक्तदाता दिवस पर लखनऊ पुलिस मित्र परिवार ने किया विशाल रक्तदान महायज्ञ का आयोजन

लखनऊ। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर लखनऊ पुलिस मित्र परिवार द्वारा डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं रक्तदान महायज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संस्था के संरक्षक कवीन्द्र प्रताप सिंह (आईपीएस सेवानिवृत्त) एवं संयोजक जितेन्द्र सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एन.पी. ओझा (प्रधान न्यायाधीश, फैमिली कोर्ट, ललितपुर) तथा संस्थान के निदेशक डॉ. सी.एम. सिंह ने फीता काटकर रक्तदान महायज्ञ का शुभारंभ किया। इस दौरान उपस्थित रक्तदाताओं ने राष्ट्रगान एवं रक्तदान गीत गाकर कार्यक्रम को राष्ट्रसेवा और मानवता के भाव से जोड़ दिया।

शिविर में 57 से अधिक रक्तवीरों एवं रक्तवीरांगनाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया, जबकि लगभग 12 इच्छुक लोग चिकित्सकीय कारणों से रक्तदान नहीं कर सके। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. सुब्रत चंद्रा ने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायिनी साबित होते हैं और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर समर्पित रक्तदाता सम्मान से श्रीमती सुधा टंडन, श्रीमती नूतन वर्मा, श्रीमती रुचि मिश्रा एवं शैल वर्मा को सम्मानित किया गया। साथ ही पहली बार रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को भी विशेष रूप से सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्था के संस्थापक एवं मार्गदर्शक जितेन्द्र सिंह, सरिता सिंह, वरिष्ठ फाउंडर सदस्य एवं सिविल डिफेंस सेक्टर वार्डन ज्योति खरे, अजहर सिद्दीकी, पवन सिंह, सत्यम पाण्डेय (डायरेक्टर, प्रचार जंक्शन), कुलदीप कलस, राम प्रताप यादव, एडवोकेट ऋचा मिश्रा, बी.के. सिन्हा, प्रशांत तिवारी, प्रशांत बाजपेई, आशीष सिंह, चंद्रशेखर सिंह, अरुण कुमार गुप्ता, सपनेश शुक्ला, दीप्ति शर्मा, राम मिलन यादव, राहुल सिंह, संगीता जी सहित अनेक समाजसेवियों, स्वयंसेवकों एवं मीडिया कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम में उपनिरीक्षक संजय सिंह, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार यादव, उपनिरीक्षक राहुल नयन, उपनिरीक्षक योगेश सिंह, डॉ. सुनील वर्मा, हेड कांस्टेबल अरविन्द कुशवाहा, सतेन्द्र सिंह, अतुल सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

रक्तदान महायज्ञ के माध्यम से समाज को यह संदेश दिया गया कि “रक्तदान महादान है, क्योंकि आपके द्वारा दिया गया एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है।” लखनऊ पुलिस मित्र परिवार का यह आयोजन मानवता, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आया।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News