उत्तर प्रदेश नागरिक पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा आज से प्रारंभ
अमेठी उत्तर प्रदेश नागरिक पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा आज सोमवार से जिले के 12 केंद्रों से शुरू होगी ।
तीन दिनों तक चलने वाली इस परीक्षा में 28,512 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
परीक्षा को नकल विहीन व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन व पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है।
परीक्षा केंद्रों पर तीन स्तरीय सुरक्षा जांच से अभ्यर्थियों को गुजरना पड़ेगा ।परीक्षा केंद्रों पर तैनात कर्मियों का भी सत्यापन किया जा रहा है।
सबसे पहले प्रवेश पत्र और फोटो पहचान पत्र की जांच होगी ।
तब मेटल डिटेक्टर से जांच की जाएगी ।
अमेठी प्रशासन से जानकारी मिली है कि सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा।
सभी परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों पर समय से एक घंटा पहले पहुंच कर जांच प्रक्रिया में सम्मिलित हो।
प्रथम पाली सुबह 10 से दोपहर 12:00 बजे तक व द्वितीय पाली दोपहर 3 से शाम 5:00 बजे तक होगी।
निगरानी के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र में बाहर व अंदर की ओर सीसीटीवी कैमरे तैनात हैं।
सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक भी तैनात किए गए हैं ।
अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक आसानी से पहुंचने के लिए रोडवेज बसें चलाई गई है।
आज 12 केंद्रों में जामों के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में अभ्यार्थियों की भीड़ सुबह से ही शुरू हो गई।
जिला संवाददाता ओम नारायण मिश्रा अमेठी




