अमेठी के जिलाधिकारी संजय चौहान के नाम से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बनाई गई फेक फेसबुक आईडी।

*अमेठी के जिलाधिकारी संजय चौहान के नाम से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बनाई गई फेक फेसबुक आईडी।*

*जिलाधिकारी ने किया खंडन, लोगों से सतर्क रहने की अपील।*

अमेठी। जनपद अमेठी के जिलाधिकारी संजय चौहान की व्यक्तिगत फेसबुक आईडी “Sanjay Chauhan Ias” के नाम से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों के पास फ्रेंड रिक्वेस्ट के लिए भेजा जा रहा है। इसकी जानकारी होने पर जिलाधिकारी संजय चौहान ने तत्काल इस मामले का खंडन जारी किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके नाम से भेजी जा रही फ्रेंड रिक्वेस्ट फर्जी है और इस पर किसी को भी प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि “मेरे द्वारा किसी को भी फ्रेंड रिक्वेस्ट नहीं भेजी जा रही है। मेरी फेसबुक आईडी के नाम से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फेक फेसबुक प्रोफाइल बनाई गई है, अतः कृपया किसी भी संदिग्ध फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार न करें।” डीएम ने नागरिकों से अपील की कि वे ऐसे साइबर अपराधों से सतर्क रहें और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना संबंधित पुलिस थाने को दें। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति के नाम से पैसे या किसी प्रकार की वित्तीय सहायता की मांग की जाती है, तो उस पर भरोसा न करें और बिना सत्यापन के किसी प्रकार का लेन-देन बिल्कुल न करें। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि साइबर अपराधियों के झांसे में न आएं और किसी भी संदिग्ध संदेश या लिंक पर क्लिक करने से बचें। जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे मामलों में तुरंत साइबर हेल्पलाइन या स्थानीय पुलिस को सूचित करें ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

 

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुलिस अधीक्षक  द्वारा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पी0सी0एस0 परीक्षा केन्द्रों का किया गया निरीक्षण ।

Sun Oct 12 , 2025
पुलिस अधीक्षक  द्वारा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पी0सी0एस0 परीक्षा केन्द्रों का किया गया निरीक्षण । अमेठी। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक द्वारा जनपद अमेठी में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पी0सी0एस0 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया । इस दौरान थानाक्षेत्र […]

You May Like

Breaking News