नगर आयुक्त द्वारा सरोजनी नगर इंडस्ट्रियल क्षेत्र का निरीक्षण कर समस्याओं के निराकरण हेतु दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

नगर आयुक्त द्वारा सरोजनी नगर इंडस्ट्रियल क्षेत्र का निरीक्षण कर समस्याओं के निराकरण हेतु दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

लखनऊ। नगर निगम लखनऊ क्षेत्र सीमान्तर्गत स्थित सरोजनी नगर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित औद्यौगिक इकाईयों के समूह स्मॉल इंडस्ट्रीज एंड मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन (सीमा) द्वारा क्षेत्रीय मूलभूत समस्याओं पर विचार एवं उनके निराकरण हेतु प्रयास के संबंध में एक बैठक आयोजित आज दिनांक 09.10.2023 को आयोजित की गयी। बैठक में नगर आयुक्त श्री इन्द्रजीत सिंह द्वारा भी प्रतिभाग किया गया।

बैठक में अवगत कराया गया कि संगठन द्वारा सरोजनी नगर औद्योगिक क्षेत्र को स्पेशल पर्पज व्हेकिल (एस.पी.वी.) के रूप में मॉडल इंडस्ट्रियल एरिया बनाये जाने हेतु सभी सम्भव प्रयास किए जायेगे। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए औद्योगिक क्षेत्र हेतु अवस्थापना व प्रबंधन व्यवस्थाओं हेतु बेन्चमार्क नियत किए जायेगे जिससे और अधिक इकाईयां इस क्षेत्र में स्थापित होकर कार्य करने के लिए आकर्षिक होगी।

बैठक में मूलभूत अवस्थापना सुविधाओं जैसे मार्गो के निर्माण/मरम्मत, मार्ग प्रकाशन व्यवस्था, पार्क व हरियाली का विकास तथा सम्पत्ति कर के पुनः समुचित निर्धारण हेतु हेतु नगर निगम लखनऊ से सहायता की अपेक्षा की गयी। इसी क्रम में नगर आयुक्त द्वारा सरोजनी नगर औद्योगिक क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करते हुए स्वयं स्थलीय वस्तुस्थिति को देखा गया।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनता दर्शन में आए हुए जन सामान्य की सुनी जा रही जन समस्याएं

Tue Oct 10 , 2023
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनता दर्शन में आए हुए जन सामान्य की सुनी जा रही जन समस्याएं। सुलतानपुर 10 अक्टूबर/जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में जनता दर्शन में आये हुए जन सामान्य की समस्याओं/ शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। […]

You May Like

Breaking News