पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती व सम्मान समारोह में शामिल होने को संजय निषाद को आमंत्रण
संवाददाता – गंगेश पाठक
लखनऊ। उत्तर प्रदेश जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के प्रतिनिधि मंडल ने आज भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी दल निषाद पार्टी के संस्थापक एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद से भेंट की। वार्ता के दौरान समिति ने उन्हें आगामी 25 सितंबर को आयोजित होने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म जयंती एवं सम्मान समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल होने के लिए औपचारिक आमंत्रण प्रदान किया।
प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि यह कार्यक्रम समाज और पत्रकारिता जगत में समर्पित कार्य करने वालों को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। समिति ने आशा व्यक्त की कि डॉ. संजय निषाद की गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा और प्रभाव और अधिक बढ़ेगा।
इस मौके पर समिति के अध्यक्ष हरीश तिवारी, महासचिव आशीष तिवारी एवं संयोजक योगेश दीक्षित विशेष रूप से उपस्थित रहे। भेंट वार्ता का वातावरण सौहार्दपूर्ण और आत्मीय रहा।




