जिला न्यायाधीश के दिशा निर्देशन में दीवानी एवं फौजदारी न्यायालयों के न्यायाधीशों की हुई बैठक

रिपोर्ट/सह-संपादक विनायक गिरि अमेठी सुमन हिंदी न्यूज यूपी

 

बाराबंकी, 29 मई। दिनेश चन्द जनपद न्यायाधीश के दिशा निर्देशन में अनिल कुमार शुक्ल अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/ नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत की अध्यक्षता में एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बाराबंकी श्रीकृष्ण चन्द्र सिंह की उपस्थिति में राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांकित-13.07.2024 के आयोजनार्थ विभिन्न प्रकृति के दीवानी एवं फौजदारी वादों को नियत व निस्तारित कराये जाने के क्रम में दीवानी एवं फौजदारी न्यायालयों के न्यायाधीश के साथ बैठक आयोजित की गई।बैठक में सुधा सिंह मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, रूचि तिवारी सिविल जज (सी0डि0), शिवानी रावत अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, दिवाकर कुमार अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, उज्जवल उपाध्याय अपर मुख्य न्ययिक मजिस्ट्रेट, क्षितिज पाण्डेय अपर मुख्य न्ययिक मजिस्ट्रेट, श्रद्वा लाल अपर सिविल जज (सी0डि0), वंदना सिविल जज (सी0डि0)/एफ0टी0सी0, सबा फातिमा सिविल जज (जू0डि0) एवं वीरेन्द्र प्रताप सिंह सिविल जज (जू0डि0) उपस्थित हुये।अनिल कुमार शुक्ल, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत ने सभी न्यायिक अधिकारियों को विभिन्न प्रकीर्ण वादों, विभिन्न अधिनियमों के निस्तारण योग्य वादों तथा परक्राम्य लिखत अधिनियम के अधिकाधिक वादों करने पर बल दिया गया तथा राष्ट्रीय आयोजन में अधिक से अधिक वादों को निस्तारित करने के लिये प्रेरित किया गया। सभी अधिकारियों को यह भी सुझाव दिया गया कि वह अपने अपने न्यायालयों में निस्तारण योग्य सभी प्रकृति के वादों के लिए संबंधित पक्षकारों को सूचित करने के लिए कम से कम दो बार नोटिस जारी करें तथा नजारत अनुभाग से एवं आवश्यकतानुसार पुलिस विभाग को सम्मन एवं नोटिसों के शत प्रतिशत तामीला हेतु प्राप्त करावें। सचिव श्रीकृष्ण चन्द्र सिंह द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांकित-13.07.2024 के आयोजन पर प्रकाश डाला गया और इस सम्बन्ध में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण तथा उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी पत्रों पर चर्चा की गई। बैठक में अधिकारीगण द्वारा अपने अनुभव व सुझाव प्रस्तुत किये गये तथा राष्ट्रीय लोक अदालत का जन सूचनाओं के माध्यम से प्रचारित व प्रसारित किये जाने की आवश्यकता पर भी सुझाव दिये गये।

0Shares

Vinayak Giri

सह-संपादक विनायक गिरि लखनऊ मोo-7905072800

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत-बांग्लादेश ने वीजा मुद्दों और प्रत्यर्पण मामलों पर की चर्चा

Thu May 30 , 2024
भारत-बांग्लादेश ने वीजा मुद्दों और प्रत्यर्पण मामलों पर की चर्चा नई दिल्ली। भारत-बांग्लादेश कांसुलर वार्ता का चौथा दौर बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित किया गया। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संयुक्त सचिव (सीपीवी) डॉ. अमन पुरी ने किया, जबकि बांग्लादेश की ओर से प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय के महानिदेशक […]

You May Like

Breaking News