ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit) के दौरान बुधवार को जोहान्सबर्ग में पीएम नरेंद्र मोदी चीन, दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील के अपने समकक्षों के साथ लीडर्स रिट्रीट में शामिल हुए। ब्रिक्स का किस तरह विस्तार किया जाए, इसको लेकर इन देशों के बीच बातचीत हुई। वहीं, पीएम मोदी (PM Modi) की मुलाकात दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा से भी हुई।





