राजीव गांधी का जन्मदिन, ऐतिहासिक तरीके से मनाया जाएगा, न्याय पंचायत स्तर पर कार्यक्रम की तैयारी

राजीव गांधी का जन्मदिन, ऐतिहासिक तरीके से मनाया
न्याय पंचायत स्तर पर कार्यक्रम की तैयारी

किसान,छात्र,युवा,महिलाओ की कार्यक्रम मे भागेदारी

अमेठी। जिला कांग्रेस कमेटी ने आज केंद्रीय जनसंपर्क कार्यालय गौरीगंज में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अमेठी को विश्व पटल पर पहचान दिलाने वाले अमेठी के जन जन में बसे राजीव गांधी जी का 20अगस्त 2024को 80 वां जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ ऐतिहासिक रूप से मनाने की तैयारी बैठक हुई ।

बैठक में जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने सभी 17 ब्लॉक अध्यक्ष विधानसभा प्रभारी एवं कार्यक्रम आयोजकों के साथ बैठक कर वृहद चर्चा की एवं अमेठी संसदीय क्षेत्र के छात्रों, किसानों नौजवानों, महिलाओं के साथ-साथ क्षेत्रीय पारंपरिक कार्यक्रमों का आयोजन की रूप रेखा तैयार की गई।
अमेठी संसदीय क्षेत्र के सभी न्याय पंचायत स्तर पर कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न कराने की जिम्मेदारी जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने निबंध प्रतियोगिता के समन्वयक अशोक तिवारी सहीत कांग्रेस पदाधिकारी को सौंपी।
बैठक में विजय पासी पूर्व विधान सभा प्रत्याशी, कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सिंह,मीडिया कोडिनेटर डाॅ अरविन्द चतुर्वेदी, डा देव मणि तिवारी ब्लाक अध्यक्ष,सुनील सिंह,वीरेन्द्र मिश्र, धर्म राज बहेलिया,सर्वेश कुमार सिंह,तुलसी राम पासी,सैय्यद हुसैन,अशोक कुमार तिवारी,कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष राम बरन कश्यप आदि मौजूद रहे।
0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ब्रिटिश विदेश मंत्री ने पीएम मोदी और जयशंकर से की मुलाकात, महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा

Thu Jul 25 , 2024
ब्रिटिश विदेश मंत्री ने पीएम मोदी और जयशंकर से की मुलाकात, महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा नई दिल्ली। ब्रिटेन में नई सरकार बनने के बाद विदेश मंत्री डेविड लैमी पहली आधिकारिक यात्रा पर भारत आए हैं। लैमी बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी […]

You May Like

Breaking News