
पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को किया गया पुरस्कृत।
अमेठी। जिला क्रीड़ाधिकारी आनन्द बिहारी श्रीवास्तव ने बताया कि वर्ष 2023-24 में पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय जूनियर भारोत्तोलन, हॉकी, फुटबाल बालक वर्ग तथा एथलेटिक्स बालक-बालिका वर्ग की प्रतियोगिता का डॉ0 भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम, अमेठी में आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि 26 अक्टूबर 2023 को मुख्य अतिथि जिला महामंत्री अमेठी सुधांशु शुक्ला द्वारा फुटबाल और विशिष्ट अतिथि विशू मिश्रा द्वारा हरी झंडी दिखाकर एथलेटिक्स 5000 मीटर रेस का शुभारम्भ किया गया तथा 27 अक्टूबर 2023 को मुख्य अतिथि जिला कार्यक्रम अधिकारी अमेठी सन्तोष श्रीवास्तव द्वारा हॉकी और विशिष्ट अतिथि ए0डी0पी0आर0ओ0 अमेठी रतन कुमार द्वारा भारोत्तोलन प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। इसी क्रम आयोजित खेल प्रतियोगिता में समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अमेठी राजेश अग्रहरि द्वारा उक्त प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि आयोजित खेल प्रतियोगिता में एथलेटिक्स बालक-बालिका वर्ग में 100, 200, 400, 800, 1500, 3000, 5000 मीटर, गोला, भाला एवं चक्का फेंक, ऊॅची व लम्बी कूद, फुटबाल बालक वर्ग में 08 टीमों ने प्रतिभाग किया जिसमें टीम ए-स्टेडियम ट्रेनिज अमेठी फाइनल विजेता एवं टीम बी-राजकीय इण्टर कालेज अमेठी उपविजेता तथा हॉकी बालक वर्ग में 06 टीमों ने प्रतिभाग किया जिसमें टीम ए-स्टेडियम ट्रेनीज अमेठी फाइनल विजेता एवं टीम बी-डिवाइन पब्लिक स्कूल अमेठी उपविजेता रही। उन्होंने बताया कि भारोत्तोलन बालक वर्ग में विभिन्न भार वर्ग में 30 प्रतिभागियों ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान आयोजित खेल प्रतियोगिता में मंच संचालन उपक्रीड़ाधिकारी मो0 मोसर्रफ खॉ द्वारा मंच का संचालन किया गया तथा इस अवसर पर क्रीड़ाधिकारी आनन्द बिहारी श्रीवास्तव, उपक्रीड़ाधिकारी शमीम अहमद व मो0 मोसर्रफ खॉ, जीवन रक्षक राम आसरे यादव, अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षक/प्रशिक्षिका अमेठी मो0 आरिफ, मो0 नदीम, कु0 लवली तिवारी, सुश्री मोना सिन्हा व भीम प्रताप सहित समस्त स्टाफ कार्यक्रम में उपस्थित रहे।




