शादी अनुदान हेतु कराएं ऑनलाइन आवेदन

शादी अनुदान हेतु कराएं ऑनलाइन आवेदन

अमेठी। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) के ऐसे गरीब व्यक्तियों जिनकी पुत्री की शादी वित्तीय वर्ष 2023-24 में हो चुकी है अथवा होनी है उन व्यक्तियों को शादी अनुदान प्राप्त करने हेतु पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की वेबसाइट www.shadianudan.upsdc.gov.in पर इस वित्तीय वर्ष में ऑनलाइन आवेदन किया जाना अनिवार्य है। ऑनलाइन आवेदन करने हेतु लाभार्थी की वार्षिक आय ग्रामीण क्षेत्र में रू0 46080 एवं शहरी क्षेत्र में रू0 56460 से कम हो, तहसीलदार द्वारा निर्गत ऑनलाइन जाति प्रमाण पत्र, विवाह हेतु किए गए आवेदन में पुत्री की आयु शादी की तिथि 18 वर्ष या उससे अधिक हो, पति की मृत्यु के उपरांत निराश्रित महिला अथवा विकलांग आवेदकों को वरीयता प्रदान की जाएगी। एक परिवार से अधिकतम 02 पुत्री की शादी हेतु अनुदान मान्य होंगे।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आगामी त्यौहारों एवं शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा कस्बा जगदीशपुर में किया गया पैदल गस्त ।*

Fri Oct 20 , 2023
*आगामी त्यौहारों एवं शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा कस्बा जगदीशपुर में किया गया पैदल गस्त ।* आज दिनांक 20.10.2023 को अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी  हरेन्द्र कुमार द्वारा शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु तथा “मिशन शक्ति” नारी सुरक्षा/नारी सम्मान/नारी स्वावलंबन के […]

You May Like

Breaking News