बिना मान्यता संचालित विद्यालय पर प्रशासन की कार्रवाई, कक्षाओं में लगा ताला।

बिना मान्यता संचालित विद्यालय पर प्रशासन की कार्रवाई, कक्षाओं में लगा ताला।

 

 

अमेठी। जनपद में बिना मान्यता संचालित विद्यालयों के विरुद्ध प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में नायब तहसीलदार तहसील गौरीगंज अनुश्री त्रिपाठी एवं खंड शिक्षाधिकारी गौरीगंज की संयुक्त टीम द्वारा अमान्य विद्यालय अमेठी हाईट्स पब्लिक स्कूल, पचेहरी, गौरीगंज का स्थलीय निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान विद्यालय बिना मान्यता के संचालित पाया गया। खंड शिक्षा अधिकारी गौरीगंज अर्जुन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रद्धा बरनवाल ने जांच टीम को बताया कि विद्यालय में नर्सरी से कक्षा 5 तक लगभग 100 बच्चों का नामांकन किया गया है। जांच के समय विद्यालय खुला मिला, किंतु बच्चों की आयु के अनुरूप कक्षाओं का संचालन और मानक व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाई गई। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि विद्यालय को संचालित करने हेतु आवश्यक मान्यता उपलब्ध नहीं है। इस पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बच्चों के हितों को ध्यान में रखकर उनके नामांकन को निकटवर्ती परिषदीय विद्यालयों—प्राथमिक विद्यालय पचेहरी, कंपोजिट विद्यालय पचेहरी, प्राथमिक विद्यालय गौरीगंज प्रथम एवं प्राथमिक गौरीगंज द्वितीय—में स्थानांतरित किए जाने के निर्देश दिए। खंड शिक्षा अधिकारी अर्जुन सिंह ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि बिना मान्यता के किसी भी स्थिति में विद्यालय का संचालन भविष्य में न किया जाए। प्रशासन द्वारा विद्यालय की कक्षाओं में ताला लगाकर संस्थान को बंद करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग बच्चों के हितों एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा बिना मान्यता संचालित विद्यालयों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

 

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तृतीय बड़े मंगल पर विशाल भंडारा का आयोजन

Tue May 19 , 2026
तृतीय बड़े मंगल पर विशाल भंडारा का आयोजन जामों ,अमेठी  तृतीय बड़े मंगलवार पर जामों मुख्यालय पर जी जी आई सी गेट के सामने अंकित मेडिकल स्टोर के पास सर्वप्रथम रंगीला म्यूजिकल ग्रुप द्वारा संगीतमय सुंदरकांड तत्पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जिसमें भण्डारे की व्यवस्था दोपहर 12 बजे […]

You May Like

Breaking News