दलित किशोरी के साथ दुराचार मुकदमा दर्ज

दलित किशोरी के साथ दुराचार मुकदमा दर्ज

 

 

जगदीश पुर अमेठी।बीती रात शौच के लिए निकली किशोरी को युवक ने पकड़कर जबरन दुष्कर्म किया युवक के चंगुल से छूटने के बाद किशोरी ने परिवारजनों को आपबीती बताई सुबह परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्रवाई जारी किया।
थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक अंतर्गत स्थित एक गांव निवासी दलित किशोरी के साथ उसी गांव के निवासी एक युवक ने उसे पकड़ कर जबरन उस समय दुष्कर्म किया जब वह
शौच के लिए बाहर जा रही थी। युवक के चंगुल से छुटने के बाद रोती बिलखती घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को सारी दास्तान बताई। सुबह परिजनों ने घटना की लिखित तहरीर पुलिस को देकर कार्यवाई की मांग की पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए। दुराचार पास्को एक्ट सहित सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्रवाई जारी किया।इस संबंध में थानाध्यक्ष तनुज पाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय भेजने के उपरांत किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खुरपका-मुंहपका का प्रकोप तेज, दर्जनों गांव के पशु प्रभावित

Sun Dec 7 , 2025
खुरपका-मुंहपका का प्रकोप तेज, दर्जनों गांव के पशु प्रभावित पशुपालकों ने किया टीकाकरण कराने कि मांग जगदीशपुर अमेठी।क्षेत्र के अंतर्गत दर्जनों गांवों में खुरपका और मुंहपका (एफएमडी) रोग तेजी से फैल रहा है, जिससे पशुपालकों में भारी चिंता व्याप्त है। बीमारी की चपेट में आए पशुओं के मुंह और पैरों […]

You May Like

Breaking News