ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम ने किया निरीक्षण

ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम ने किया निरीक्षण

अमेठी। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने आज राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निरीक्षण किया। उन्होंने गोदामों में रखी बीयू/सीयू तथा वीवीपैट के संबंध में जानकारी ली एवं आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरा को भी देखा तथा गोदाम में लगी सिक्योरिटी को 24 घंटे तैनात रहने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि मा. निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गैर चुनाव अवधि के दौरान वेयरहाउस में ईवीएम एवं वीवीपैट के सुरक्षित भंडारण एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण के निर्देश दिए गए थे, जिसके क्रम में आज वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस में साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान राजनैतिक दलों के पदाधिकारी व निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में जनपद अमेठी को मण्डल में प्रथम व प्रदेश में मिला द्वीतीय स्थान  द्वीतीय स्थान आने पर जिलाधिकारी ने आईजीआरएस टीम सहित अधिकारियों/कर्मचारियों को दी बधाई

Fri Oct 6 , 2023
आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में जनपद अमेठी को मण्डल में प्रथम व प्रदेश में मिला द्वीतीय स्थान  द्वीतीय स्थान आने पर जिलाधिकारी ने आईजीआरएस टीम सहित अधिकारियों/कर्मचारियों को दी बधाई अमेठी। ई- डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अमित विश्वकर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी  राकेश कुमार मिश्र व अर्पित गुप्ता अपर […]

You May Like

Breaking News