जिलाधिकारी द्वारा श्री रामदेव इण्टर कालेज मुस्तफाबाद सरैया कादीपुर में हुए विवाद की निष्पक्ष जाॅच हेतु तीन सदस्यीय जाॅच कमेटी का किया गया गठन

 

सुलतानपुर 07 सितम्बर/सोशल मीडिया में वायरल खबर- श्री रामदेव इण्टर कालेज मुस्तफाबाद सरैया, तहसील कादीपुर, सुलतानपुर में प्राचार्य एवं शिक्षक के बीच हुए विवाद व छात्रों द्वारा अधिक फीस वसूले जाने के कारण प्राचार्य एवं शिक्षक को पीटे जाने पर शिक्षक के विरूद्ध दर्ज हुई एफआईआर की निष्पक्ष जाॅच के सम्बन्ध में मा0 अध्यक्ष, शिक्षक संघ, जिला मंत्री उ0मा0शि0 संघ द्वारा जिलाधिकारी महोदया, सुलतानपुर को ज्ञापन प्रस्तुत किया गया है।
उक्त के क्रम में जिलाधिकारी जसजीत कौर द्वारा घटना की निष्पक्ष जाॅच हेतु तीन सदस्यीय जाॅच कमेटी का गठन किया गया है। उक्त जाॅच कमेटी में जिला विद्यालय निरीक्षक सुलतानपुर, उप जिलाधिकारी कादीपुर एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी कादीपुर को नामित किया गया है। जिलाधिकारी महोदया द्वारा उक्त जाॅच समिति को निर्देशित किया गया है कि संयुक्त रूप से घटना स्थल पर जाकर घटना से जुड़े सभी पक्षों का कलमबद्ध बयान लेते हुए निष्पक्ष गहन जाॅच आख्या यथाशीघ्र कल तक मुझे उपलब्ध करा दें, जिससे दोषियों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जा

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या पहुंचा क्रूज, डेढ़ घंटे में पूरी कराएगा 18 किमी की यात्रा, सफर के साथ मिलेगा नाश्ता भी

Fri Sep 8 , 2023
अयोध्या ======= अयोध्या में क्रूज की लांचिंग आठ सितम्बर को चौधरी चरण सिंह घाट पर होगी। यह क्रूज दुबई से तैयार होकर मंगलवार को अयोध्या पहुंच गया। इस क्रूज का परिचालन अयोध्या धाम के चौधरी चरण सिंह घाट से लेकर गुप्तारघाट तक होगा। इसकी बुकिंग आनलाइन व आफलाइन दोनों तरह […]

You May Like

Breaking News