जिला स्तरीय जूनियर बालक/बालिका वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन डॉ भीमराव अंबेडकर स्टेडियम अमेठी में 26 अक्टूबर से

जिला स्तरीय जूनियर बालक/बालिका वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन डॉ भीमराव अंबेडकर स्टेडियम अमेठी में 26 अक्टूबर से

अमेठी। जिला क्रीड़ा अधिकारी आनंद बिहारी श्रीवास्तव ने बताया कि वर्ष 2023-24 में आयोजित होने वाली पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय जूनियर भारत्तोलन, हॉकी, फुटबॉल बालक वर्ग तथा एथलेटिक्स बालक/बालिका वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन 26 अक्टूबर 2023 से डॉ भीमराव अंबेडकर स्टेडियम अमेठी में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एथलेटिक्स जूनियर बालक/बालिका वर्ग 26 अक्टूबर, फुटबॉल जूनियर बालक वर्ग 26 अक्टूबर, भारत्तोलन जूनियर बालक वर्ग 27 अक्टूबर तथा हॉकी जूनियर बालक वर्ग 27 अक्टूबर को प्रातः 8:00 बजे से डॉ भीमराव अंबेडकर स्टेडियम, अमेठी में आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने जनपद के समस्त प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापकों से अनुरोध करते हुए कहा कि उक्त जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपने-अपने विद्यालय/कॉलेज के बालक/बालिका खिलाड़ियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होने हेतु निर्देशित करें तथा प्रतिभागी को अपने साथ आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो तथा बैंक पासबुक की छाया प्रति लाना अनिवार्य है।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज दिनांक 18.10.2023 को मिशन शक्ति अभियान फेज-IV के क्रम में जनपद पुलिस टीम द्वारा, समस्त थाना क्षेत्र अन्तर्गत कार्यशाला/चौपालों/ विद्यालयों मे जाकर बालिकाओं/महिलाओं को गुड टच एवं बैड टच, विभिन्न हेल्प लाइऩ नम्बरो तथा उनके अधिकारों के सम्बन्ध में जागरूक किया गया

Wed Oct 18 , 2023
आज दिनांक 18.10.2023 को मिशन शक्ति अभियान फेज-IV के क्रम में जनपद पुलिस टीम द्वारा, समस्त थाना क्षेत्र अन्तर्गत कार्यशाला/चौपालों/ विद्यालयों मे जाकर बालिकाओं/महिलाओं को गुड टच एवं बैड टच, विभिन्न हेल्प लाइऩ नम्बरो तथा उनके अधिकारों के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री सोमेन बर्मा के […]

You May Like

Breaking News