रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, तिलोई में 24 अप्रैल को लगेगा निःशुल्क मेला

रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, तिलोई में 24 अप्रैल को लगेगा निःशुल्क मेला
अमेठी। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय अमेठी एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गौरीगंज अमेठी द्वारा 24 अप्रैल 2025 को पूर्वान्ह 10:30 बजे राजकीय आई०टी०आई० तिलोई, अमेठी में एक दिवसीय निःशुल्क रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

इस मेले में निजी क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित कंपनियाँ प्रतिभाग करेंगी। रोजगार की तलाश कर रहे 12वीं, स्नातक, आई०टी०आई० पास एवं अन्य तकनीकी योग्यताधारी अभ्यर्थियों के लिए यह सुनहरा अवसर होगा।

अभ्यर्थियों को rojgaarsangam.up.gov.in पोर्टल पर पंजीकरण कर अपने योग्यता के अनुसार कंपनियों में आवेदन करना होगा। मेले में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी अपने नवीनतम बायोडाटा व फोटो सहित मौके पर उपस्थित होकर प्रतिभाग कर सकते हैं। यह मेला पूरी तरह निःशुल्क रहेगा तथा प्रतिभागियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गांजा के साथ एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार ।

Wed Apr 23 , 2025
गांजा के साथ एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार । नशा मुक्त अमेठी अभियान” के अन्तर्गत थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक पुलिस द्वारा एक किलो 50 ग्राम गांजा के साथ एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार । पुलिस अधीक्षक अमेठी  अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी  हरेन्द्र कुमार के […]

You May Like

Breaking News