उतरेटिया बाजार में सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य शुरू, व्यापारियों ने विधायक का जताया आभार ,,,,,राकेश कुमार मिश्रा संवाददाता

उतरेटिया बाजार में सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य शुरू, व्यापारियों ने विधायक का जताया आभार

संवाददाता राकेश कुमार मिश्रा 
,,लखनऊ उतरेटिया क्षेत्र के व्यापारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग आखिरकार पूरी हो गई उतरेटिया बाजार में सार्वजनिक शौचालय के अभाव को लेकर लगातार आवाज उठाने वाले अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, उतरेटिया इकाई के प्रयास रंग लाए और अब शौचालय निर्माण कार्य का शुभारंभ हो गया है व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि बाजार में एक भी सार्वजनिक शौचालय न होने से व्यापारियों, ग्राहकों एवं राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस समस्या को क्षेत्रीय

 

विधायक के समक्ष प्रमुखता से उठाया गया, जिस पर संज्ञान लेते हुए विधायक द्वारा शौचालय निर्माण प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई। निर्माण कार्य शुरू होने पर व्यापारियों में खुशी का माहौल है रविवार, 14 जून को दोपहर 3 बजे शौचालय निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ एवं पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि एवं पार्षद के.एन. सिंह, क्षेत्रीय पार्षद मनोज रावत तथा साधना सिंह ने पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की शुरुआत कराई
इस अवसर पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्य क्षेत्र के व्यापारियों और आमजन के लिए बड़ी राहत साबित होगा। साथ ही व्यापारियों ने मांग रखी कि जिस प्रकार विधायक कार्यालय में विभिन्न विभागों के लिए अलग-अलग प्रकोष्ठ संचालित हैं, उसी प्रकार व्यापार मंडल के लिए भी एक विशेष प्रकोष्ठ स्थापित किया जाए, ताकि सरोजिनी नगर विधानसभा क्षेत्र के व्यापारी अपनी समस्याओं और सुझावों को प्रभावी ढंग से प्रशासन तक पहुंचा सकें कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष ललित सक्सेना, संरक्षक एवं मीडिया प्रभारी विजय श्रीवास्तव, संरक्षक सत्येंद्र सिंह, वरिष्ठ महामंत्री श्याम साहू, महामंत्री चंदन गुप्ता, विधि सलाहकार प्रदीप सिन्हा, मीडिया सलाहकार अरुण श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।व्यापारियों ने एक स्वर में कहा कि संगठन की एकजुटता और सामूहिक प्रयासों से ही यह महत्वपूर्ण जनहितकारी कार्य संभव हो पाया है, जो भविष्य में क्षेत्र के विकास के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विश्व रक्तदाता दिवस पर लखनऊ पुलिस मित्र परिवार ने किया विशाल रक्तदान महायज्ञ का आयोजन

Mon Jun 15 , 2026
विश्व रक्तदाता दिवस पर लखनऊ पुलिस मित्र परिवार ने किया विशाल रक्तदान महायज्ञ का आयोजन लखनऊ। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर लखनऊ पुलिस मित्र परिवार द्वारा डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं रक्तदान महायज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संस्था के संरक्षक […]

You May Like

Breaking News