मार्गेरिटा का 3 देशों का 8 दिवसीय दौरा संपन्न

मार्गेरिटा का 3 देशों का 8 दिवसीय दौरा संपन्न

नई दिल्ली। विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा का मंगलवार को तीन देशों का आठ दिवसीय आधिकारिक दौरा संपन्न हुआ। 14 जनवरी को दक्षिण पूर्वी एशियाई देश फिलीपींस से शुरू हुआ उनका दौरा पश्चिमी प्रशांत महासागर क्षेत्र में प्रशांत द्वीप देशों (पीआईसी) पलाऊ गणराज्य और माइक्रोनेशिया के संघीय राज्य (एफएसएम) पर संपन्न हुआ। इस दौरान राज्य मंत्री ने तीनों देशों के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की और भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने को लेकर उपयोगी चर्चा की।
मार्गेरिटा ने मंगलवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि उन्होंने माइक्रोनेशिया के राष्ट्रपति वेस्ले डब्ल्यू. सिमिना द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में हिस्सा लिया, जिस दौरान उनकी राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति एरेन बी. पालिक से आपसी संबंधों को मजबूत करने को लेकर विस्तृत बातचीत हुई। इससे पहले उन्होंने विदेश सचिव लोरिन एस. रॉबर्ट के साथ आपसी हितों के द्विपक्षीय मुद्दों पर व्यापक चर्चा की थी।
यह दौरा ऐतिहासिक माना जा रहा है, क्योंकि माइक्रोनेशिया में भारत की ओर से यह पहली मंत्रिस्तरीय यात्रा है। इससे पहले मार्गेरिटा ने गुरुवार को पलाऊ गणराज्य के राष्ट्रपति सुरंगेल व्हिप्स जूनियर के दूसरे कार्यकाल के लिए आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। इसके अलावा उन्होंने पलाऊ के विदेश एवं व्यापार मंत्री कलानी कानेको से मुलाकात की और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में द्विपक्षीय साझेदारी को मजबूत करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता की पुनः पुष्टि की। मार्गेरिटा के इस लंबे विदेश दौरे की शुरुआत 14 जनवरी को फिलीपींस के राष्ट्रपति बोंगबोंग मार्कोस से मुलाकात के साथ हुई थी, जहां उन्होंने भारत-फिलीपींस साझेदारी को और मजबूत बनाने के लिए उपयोगी चर्चा की थी।
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा विदेश राज्य मंत्री की इस क्षेत्र की यात्रा से भारत की एक्ट ईस्ट नीति और इंडो-पैसिफिक के हमारे दृष्टिकोण के तहत फिलीपींस, पलाऊ और एफएसएम के साथ भारत की पारंपरिक रूप से घनिष्ठ साझेदारी को और मजबूत एवं गहरा होने की उम्मीद है।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एयरटेल और बजाज फाइनेंस ने मिलाया हाथ, बनाएंगे भारत का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफार्म

Wed Jan 22 , 2025
एयरटेल और बजाज फाइनेंस ने मिलाया हाथ, बनाएंगे भारत का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफार्म लखनऊ/ भारतीय बाजार की दिग्गज कंपनियों में शुमार बजाज फाइनेंस और भारती एयरटेल ने डिजिटिल प्लेटफॉर्म बनाने के लिए हाथ मिलाया है। कंपनी ने सोमवार को फाइनेंशियल सर्विस के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार करने के वास्ते […]

You May Like

Breaking News