होली मिलन समारोह का किया भव्य आयोजन : चेयरमैन रामशरण पाठक

रिपोर्ट/सह-संपादक विनायक गिरि अमेठी सुमन हिंदी न्यूज यूपी 

रामनगर कस्बे की पुरानी तहसील के प्रांगण में चेयरमैन रामशरण पाठक द्वारा भव्य होली मिलन समारोह आयोजित किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा विशिष्ट अतिथि लोकसभा बाराबंकी भाजपा प्रत्याशी राजरानी रावत,अवनीश सिंह पटेल,अंगद कुमार सिंह,कुर्सी विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा, पूर्व विधायक शरद अवस्थी,भाजपा जिला ध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्य सहित सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी व हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए।समारोह में राज्यमंत्री का स्वागत चेयरमैन रामशरण पाठक ने माल्यार्पण कर लोधेश्वर महादेव का प्रतीक चिन्ह भेंट किया।उसके उपरांत सभी भाजपा नेताओं का स्वागत प्रतीक चिन्ह मोमेंटो भेंट कर श्री पाठक ने किया।राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने हजारों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया इन दस वर्षो में बिना भेदभाव के सभी वर्ग के लोगों को भाजपा सरकार विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ दे रही है।आतंकवाद के सामने कमल का बटन दबाया था वह बड़े कमाल का निकला। बदलता हुआ भारत मोदी के रूप में आया है।बिना भेदभाव के जनता को तमाम योजनाओं का लाभ देने का काम किया। उत्तर प्रदेश की सरकार में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था मिली है। इंडिया गठबंधन मोदी सरकार बनाने से नही रोक सकते। योगी सरकार ने महादेवा में कारीडोर हाइवे फ़ॉर लाइन की कल्पना नही कर पाते। योगी सरकार ने गुंडाराज खत्म किया आज अपराधी जेल में है उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था कायम है। पहले प्रदेश में 6 घंटा दिन 6 घंटा रात लाइट मिलती थी आज 18 से 20 घंटे लाइट उत्तर प्रदेश में दी जा रही है कुछ लोग गठबंधन बनाकर बैठे हैं वह मोदी को नहीं रोक पाएंगे। मोदी और योगी के हाथों को भाजपा के कमल निशान को दबाकर मजबूती प्रदान करें। आगे उन्होंने बोलते हुए कहा अभी तो ट्रेलर देखा है पिक्चर अभी बाकी है। उक्त बातें राज्य मंत्री ने रामशरण पाठक द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं से कहीं।इसी क्रम में नगर के अध्यक्ष राम शरण पाठक ने समारोह में बैठें हजारों लोगों से राजरानी रावत को आगामी लोकसभा चुनाव में कमल निशान पर वोट करने को कहा।तत्पश्चात ब्लॉक प्रमुख रामनगर संजय तिवारी, टिकैतनगर चेयरमैन जगदीश गुप्ता, कुर्सी विधायक साकेंद्र वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष शशांक कुशुमेश,अवधेश श्रीवास्तव, भाजपा प्रत्याशी राजरानी रावत ने भी विचार व्यक्त किया। भाजपा के कमल निशान पर 20 मई को जनता से वोट करने की सभी नेताओं ने अपील की
इस अवसर पर भाजपा नेता राम बाबू द्विवेदी, पूर्व जिला अध्यक्ष शशांक कुशुमेश,हैदरगढ़ चेयरमैन आलोक तिवारी,देवा चेयरमैन हारून वारसी,दरियाबाद चेयरमैन टिकैत नगर चेयरमैन जगदीश गुप्ता ,ब्लॉक प्रमुख आकाश पांडे,भाजपा जिला उपाध्यक्ष शेखर सिंह हयारन,भाजपा नेता राधा कृष्ण मिश्र, आरएलबी बाराबंकी प्रबंधक रामकिशोर शुक्ला, प्रदीप दिवेदी प्रधानाचार्य कमलेश सिंह,दिनेश सिंह,तेज प्रताप सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष रविकांत पांडे, एडवोकेट जी के शुक्ल, कंचन तिवारी, छेदी सिंह,कवि डॉक्टर सर्मेश शर्मा,कवि निर्दोष,राधे शुक्ला,सभासद अवनीश मिश्र,पूर्व सभासद दयाशंकर तिवारी,सभासद शुभम जायसवाल,मंडल अध्यक्ष कमलेश शुक्ल कमलेश अवस्थी, प्रधान उमेश चंद्र मिश्र,गिरीश चंद्र शर्मा,पंकज पाठक,मोनू पाठक,मनोज मिश्र,दीपू अवस्थी ,मोनू भास्कर,आशीष दीक्षित रामनाथ मौर्य अमित अवस्थी सहित हजारों भाजपा कार्यकर्ता व भाजपा समर्थक मौजूद रहे।

0Shares

Vinayak Giri

सह-संपादक विनायक गिरि लखनऊ मोo-7905072800

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बीपीएन में धूमधाम से मनाया गया श्री रामनवमी का पावन त्यौहार

Wed Apr 17 , 2024
रिपोर्ट/सह-संपादक विनायक गिरि अमेठी सुमन हिंदी न्यूज यूपी महादेवा बाराबंकी-बी पी एन इंटरनेशनल एकेडमी महादेवा मार्ग रामनगर में आयोजित श्री रामनवमी का त्यौहार छात्र-छात्राओं द्वारा हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया सर्वप्रथम विद्यालय के अध्यक्ष महंत बोधायन दास, अभिषेकानंद दास, जगन्नाथ दास और प्रिंसिपल प्रीति तिवारी ने भगवान श्री राम […]

You May Like

Breaking News