सिंह आई केयर हॉस्पिटल संभई के निदेशक डॉ अम्बरेश को जर्मनी के हेसेन यूनिवर्सिटी से मिली डॉक्ट्रेट ( पीएचडी ) की मानद उपाधि
सिंह आई केयर चैरिटेबल ट्रस्ट संभई अमेठी के अध्यक्ष डॉ अम्बरेश प्रताप सिंह नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र मे उत्तर प्रदेश के कई जिलों मे पिछले 10 वर्षो से अपना महत्वपूर्ण योगदान देते चले आ रहे है
सिंह आई केयर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा अमेठी के संभई मे सिंह आई केयर हॉस्पिटल के नाम से सभी अत्याधुनिक मशीनों से सुसज्जित आँख का अस्पताल संचालित है जो अमेठी के साथ साथ अमेठी से जुड़े सुल्तानपुर, रायबरेली, बाराबंकी, अयोध्या, प्रतापगढ़, इत्यादि जिलों के लोगो को चिकित्सा सुविधा प्रदान कर रहा है सिंह आई केयर हॉस्पिटल द्वारा अब तक 5 लाख से अधिक नेत्र रोगियों का सफलता पूर्वक इलाज किया जा चुका है इस अस्पताल मे आयुष्मान कार्ड द्वारा निःशुल्क आप्रेसन की सुविधा भी उपलब्ध है
सिंह आई केयर चारि टेबल ट्रस्ट द्वारा अभी हाल मे ही शक्तिपीठ नेत्र चिकित्सालय का शुभारंभ जनपद बलिया मे किया गया है जिसके द्वारा उत्तर प्रदेश के जनपद बलिया के साथ गाजीपुर, मऊ, देवरिया और बिहार के जनपद बक्सर, छपरा और सिवान के लोगो को लाभांवित करने की योजना है
सिंह आई केयर चैरि टेबल ट्रस्ट द्वारा किये जा रहे उत्कृष्ट कार्यो को देखते हुए इसके अध्यक्ष डॉ अम्बरेश प्रताप सिंह को उत्तर प्रदेश सरकार के साथ साथ देश की बहुत सी नामचीन यूनिवर्सिटी द्वारा सम्मानित किया जा चुका है
इसी क्रम मे अभी जर्मनी के हेसेन इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी द्वारा डॉ अम्बरेश प्रताप सिंह को नेत्र विज्ञान एवम समाज कार्य मे डॉक्ट्रेट (PhD) की मानद उपाधि प्रदान किया गया है
दीक्षांत समारोह मे मुख्य अतिथि बॉलीवुड अभिनेत्री अमीशा पटेल द्वारा गोल्ड मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया




