अमेठी: हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ गणेश विसर्जन
अमेठी। क्षेत्र में गणेश महोत्सव का समापन शुक्रवार को हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। श्री गिरजा शंकर मिश्रा जी, कृष्ण मोहन (मीडिया प्रभारी), करुणा शंकर तिवारी जी, समाजसेवी टिंकू तिवारी (अलमापुर), प्रेम शंकर, त्रिभुवन, रामू मिश्रा सहित समस्त ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी गणेश विसर्जन कार्यक्रम में शामिल हुए।
भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें ढोल-नगाड़ों, जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। भक्तों ने भगवान गणेश की प्रतिमा को विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर जल में विसर्जित किया।
कार्यक्रम में ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। सभी ने आपसी भाईचारे, एकता और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया।
ग्रामवासियों ने संकल्प लिया कि आने वाले वर्षों में भी इसी उत्साह एवं परंपरा के साथ गणेश महोत्सव मनाया जाएगा।




