सार्क महासचिव का भारत दौरा: सदस्य देश की पहली आधिकारिक यात्रा

सार्क महासचिव का भारत दौरा: सदस्य देश की पहली आधिकारिक यात्रा

नई दिल्ली। दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) के महासचिव मोहम्मद गुलाम सरवर का बुधवार को पांच दिवसीय भारत दौरा संपन्न हुआ। इस दौरान उन्होंने विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह, विदेश सचिव विनय क्वात्रा और विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) जयदीप मजूमदार के साथ क्षेत्रीय सहयोग के विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।
विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार कार्यभार संभालने के बाद यह सार्क महासचिव की किसी भी सदस्य देश की पहली आधिकारिक यात्रा है, जिस दौरान सरवर ने संगठन में सहयोग के मुद्दों पर मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विचार साझा किए।
सचिव (पूर्व) जयदीप मजूमदार ने महासचिव को दोपहर के भोजन के लिए आमंत्रित किया और इस दौरान दोनों ने सार्क के भीतर क्षेत्रीय सहयोग के विभिन्न मुद्दों पर व्यापक चर्चा की। इसके बाद महासचिव ने विदेश सचिव क्वात्रा और विदेश राज्य मंत्री सिंह से मुलाकात की जिस दौरान भारतीय पक्ष ने सार्क के माध्यम से दक्षिण एशिया के लोगों की समृद्धि के लिए क्षेत्रीय सहयोग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
विदेश राज्य मंत्री सिंह ने बैठक के बाद सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा अपनी पहली भारत यात्रा पर आए सार्क के महासचिव मोहम्मद गुलाम सरवर का स्वागत किया। उन्हें उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
भारत की ओर से यह भी रेखांकित किया गया कि भारत सार्क को दक्षिण एशिया में सहयोग के लिए एक महत्वपूर्ण क्षेत्रीय संघ मानता है और दक्षिण एशिया के लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने के लिए कई प्रयास और पहल कर रहा है।
इस यात्रा के दौरान महासचिव ने दक्षिण एशियाई विश्वविद्यालय (एसएयू) का भी दौरा किया और विश्वविद्यालय से संबंधित मुद्दों पर संस्थान के अधिकारियों के साथ चर्चा की।
(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत-यूएई संयुक्त समिति की 5वीं बैठक संपन्न

Thu May 16 , 2024
भारत-यूएई संयुक्त समिति की 5वीं बैठक संपन्न नई दिल्ली। भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच मंगलवार को यहां कांसुलर मामलों की संयुक्त समिति (जेसीसीए) की 5वीं बैठक आयोजित हुई। इस दौरान दोनों पक्षों ने श्रम, वीजा, प्रवासन, नागरिकता और प्रत्यर्पण सहित अन्य मुद्दों पर समन्वय और सहयोग को […]

You May Like

Breaking News