सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत बनाएगा श्रीलंका में आयोजित भारतीय फिल्म महोत्सव

सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत बनाएगा श्रीलंका में आयोजित भारतीय फिल्म महोत्सव

कोलंबो। कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने सोमवार को श्रीलंका में अपने क्षेत्रीय कार्यालयों के साथ मिलकर पांच दिवसीय भारतीय फिल्म महोत्सव का शुभारंभ किया। महोत्सव की शुरुआत क्रिकेट पर आधारित प्रतिष्ठित फिल्म ‘83’ की स्क्रीनिंग के साथ हुई।
उच्चायोग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कार्यक्रम की घोषणा करते हुए, इसे ‘सिनेमा की प्रतिभा और सांस्कृतिक संबंधों का उत्सव’ बताया।
कोलंबो स्थित स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र के सहयोग से आयोजित फिल्म फेस्टिवल का उद्घाटन भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा, श्रीलंका के खेल एवं युवा मामलों के मंत्री सुनील कुमार गामागे और पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर अर्जुन रणतुंगा तथा अरविंदा डी. सिल्वा की मौजूदगी में हुआ।
भारत की ऐतिहासिक 1983 क्रिकेट विश्व कप जीत पर आधारित ‘83’ की स्क्रीनिंग के बाद मंगलवार को चार अन्य फिल्में प्रदर्शित की गई। फेस्टिवल में हिंदी के अलावा तमिल, कन्नड और गुजराती भाषा में फिल्में दिखाई जाएंगी, जिसमें आरआरआर, विक्रम, डोलू, रेवा, द कश्मीर फाइल्स और मैं अटल हूं जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में शामिल हैं।
भारत और श्रीलंका के बीच लंबे समय से मजबूत सांस्कृतिक संबंध रहे हैं और यह फेस्टिवल दोनों देशों के बीच स्थायी संबंधों का प्रमाण है। इसका उद्देश्य इन संबंधों को और गहरा करना है और साथ ही भारतीय सिनेमा के जादू के माध्यम से श्रीलंका में रहने वाले प्रवासी भारतीयों को घर जैसा अनुभव प्रदान करना है।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारतीय सहायता से निर्मित कॉलेज और छात्रावास नेपाल को सौंपा

Tue Jan 7 , 2025
भारतीय सहायता से निर्मित कॉलेज और छात्रावास नेपाल को सौंपा कोलंबो। नेपाल के म्याग्दी में भारत की वित्तीय सहायता से निर्मित एक कॉलेज परिसर और छात्रावास भवन को सोमवार को संस्थान की प्रबंधन समिति को सौंप दिया गया। इस मल्टीपल कैंपस और हॉस्टल बिल्डिंग का निर्माण ‘नेपाल-भारत विकास सहयोग’ के […]

You May Like

Breaking News